दो दोस्तों को चाहकर भी नहीं बचा पाया कोई, पिकनिक मनाने आए थे इंजीनियर कॉलेज के 11 स्टूडेंट्स

Pune news, पुणे। महाराष्ट्र के पुणें में पिकनिक पर आए कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ बड़ा हादसा हुआ है। पुणे के मराठवाड़ा मित्र मंडल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के 11 युवक-युवतियां पवना इलाके के फागणे गांव की सीमा में सुबह 11 बजे के आसपास घूमने गए थे। तभी पवना बांध में पैर फिसल जाने से दो युवा पानी में गिर गए जिनकी मौत हो गई।

two engineering students drown in Pavana dam who came for picnic

मृत छात्रों के नाम सुजीत जनार्दन घुले (21,एमएमजीओई हॉस्टेल, नांदेड ) और रोहित कोड़गिरे (21) है। ग्रामीण पुलिस और शिवदुर्ग रेस्क्यू टीम को घटना की जानकारी मिलते ही वे घटनास्थल पर पहुंचे। दोपहर तीन बजे के आसपास लोनावला पुलिस ने सुजीत का मृत शरीर बाहर निकाला। रोहित का मृत शरीर शिवदुर्ग रेस्क्यू टीम ने शाम 6 बजे निकाला।

two engineering students drown in Pavana dam who came for picnic

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए तलेगांव दाभाड़े के जनरल हॉस्पिटल में भेज दिया गया है। आगे की जांच लोनावला ग्रामीण पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक दीपक लुकड़े के निर्देशन में की जा रही है। रोहित और सुजीत दोनों 21 साल के हैं, रोहित अहमदनगर का रहने वाला है और सुजीत नांदेड का निवासी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+