पुणे: बसों के गैराज में अचानक लगी भीषण आग, करीब 10 बसें जलकर खाक

Pune news, पुणे। पुणे में सातारा रोड में शिंदेवाडी स्थित एक गैराज में बुधवार 20 मार्च को भीषण आग लगने की घटना से 10 बसें जलकर खाक हो गईं। इस आगजनी घटना में शिवशाही बस सहित 10 बसें जलकर खाक हो गई। अग्निशमन विभाग द्वारा दी गई जानकारी अनुसार पुणे-सातारा रोड पर शिंदेवाडी में बस के मरम्मत का कार्य किया जाता है। इस गैरेज में बुधवार को अचानक आग लग गई।

ten buses gutted in fire at satara road

अग्निशमन विभाग ने बताया कि सुबह 10 बजकर 6 मिनट पर घटना की जानकारी मिली। घटनास्थल पर तुरंत 2 फायर ब्रिगेड की गाड़ी, 2 वॉटर ब्रॉऊजर घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। ज्वलनशील पदार्थ होने की वजह से यह आग लगने की बात सामने आ रही है। विभाग के जवानों ने 11.15 बजे के करीब आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक 8 से 10 बसें पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी।

इसके अलावा कुछ बसों में आग की चिंगारी लग गई थी, समय रहते अग्निशामक विभाग ने बसों में आग भड़कने से पहले बुझा लिया है। घटनास्थल पर कूलिंग का काम जारी है। यह आग आखिर किस वजह से लगी है, इस बात की जांच की जा रही है। आग लगने के विभिन्न कयास लगाए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+