मालिक को मारने के लिए उसके सिक्योरिटी गार्ड ने ही दी तीन लोगों को सुपारी
Pune news, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में होटल मालिक ने अपशब्दों का प्रयोग कर सुरक्षा कर्मी को नौकरी से निकाल दिया था। इस बात का बदला लेने के लिए उस सुरक्षा कर्मी ने अपने मालिक का खून करने के लिए 15 हजार रुपए की सुपारी दे दी। हत्या की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में कैम्प परिसर के राजतिलक लॉज और होटल के मालिक रवींद्र शामकुमार अग्रवाल (75) जख्मी हो गए। पुलिस ने अमर सिंह, जोहर सिंह कुंवर (60, पुणे, मूल निवासी नेपाल), शरीफ आबेद अली शेख (22, कोलकाता) और मकबूल निजामुल शेख (21, कोलकाता) को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 अप्रैल को रवींद्र अग्रवाल को जान से मार डालने के उद्देश्य से अज्ञात शख्स ने हथौड़े से उनके सिर पर वार किया था। लश्कर पुलिस थाने में खून करने की कोशिश का अपराध दर्ज किया गया था। सहायक पुलिस आयुक्त समीर शेख मामले की जांच कर रहे थे, जिस दौरान उन्हें जानकारी मिली की मामले का आरोपी मुंबई के ज्वेलरी बाजार जाने की तैयारी में है। तभी पुलिस ने आरोपी का पीछा कर उसके साथ अन्य दो आरोपियों को घेर लिया।
शरीफ शेख और मकबूल शेख की जांच करने पर उन्होंने बताया कि लॉज में काम करने के दौरान अमर सिंह कुंवर के साथ राजतिलक लॉज के मालिक रवींद्र का व्यवहार बहुत बुरा था। रवींद्र गाली गलौज करता था। खाने को नहीं देता था और ज्यादा काम करवाने के बदले में उतना वेतन नहीं देता था।
सुरक्षाकर्मी अमर को बिना कारण बताए नौकरी से भी निकाल दिया था, जिससे अमर बहुत गुस्से में था। राजतिलक लॉज के पास ही सोने की दुकान के सामने की मिट्टी इक्कट्ठा करने वाले और लॉज पर हमेशा आने-जाने वाले आरोपियों से अमर की अच्छी जान-पहचान हो गई थी। उसने उन लोगों को अग्रवाल की पूरी जानकारी देकर उन्हें मारने की सुपारी दी थी और इसके लिए पांच हजार रुपए काम होने के पहले नकद दिए थे।
-
IAS IPS Love Story: 'ट्रेनिंग के दौरान कर बैठे इश्क',कौन हैं ये IAS जिसने देश सेवा के लिए छोड़ी 30 लाख की Job? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड -
Aaj Ka Match Kon Jeeta 8 March: आज का मैच कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड फाइनल, टी20 विश्व कप -
Gold Rate Today: जंग में ठंडी पड़ी सोने की कीमत! ₹5060 सस्ता गोल्ड, आपके शहर में आज क्या है 22K-18K का भाव? -
Aaj Ke Final Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: आज के फाइनल मैच का टॉस कितने बजे होगा- भारत vs न्यूजीलैंड -
Athira Struggle Story: याददाश्त गंवाई-व्हीलचेयर बनी साथी, फिर भी UPSC में गाढ़े झंडे! IAS बनने में कितनी दूरी? -
Bihar Next CM:कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? बेटे की राजनीति में एंट्री से पहले CM नीतीश ने कर दिया ऐलान! -
Aaj Ka Final Match Free Mei Live Kaise Dekhe: आज का फाइनल मैच फ्री में लाइव कैसे देखें- भारत vs न्यूजीलैंड -
Mumbai Gold Silver Rate Today: महिला दिवस पर सोना-चांदी ने फिर किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में गर्मी और पॉल्यूशन के टॉर्चर से कब मिलेगी राहत? बारिश पर आ गया IMD का बड़ा अपडेट -
T20 World Cup 2026 : सच निकली मशहूर ज्योतिषी की भविष्यवाणी, भारत बना विश्वविजेता? -
PM Kisan 22nd Installment: 22वीं किस्त से पहले सरकार ने हटाये लाखों नाम, आपके खाते में कब आएंगे पैसे?












Click it and Unblock the Notifications