क्रिकेटर जहीर खान के रेस्टोरेंट वाली बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कई वाहन
महाराष्ट्र के पुणे में मार्वल विस्टा बिल्डिंग की सबसे ऊपरी मंजिल पर मंगलवार को भीषण आग लग गई। इस बिल्डिंग की ग्राउंड प्लोर पर क्रिकेटर जहीर खान का रेस्टोरेंट है। यह बिल्डिंग लुल्ला नगर चौक पर स्थित है। सूचना मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची गई हैं। दमकल कर्मियों की तरफ से आग को बुझाने की कोशिश जा रही है।

जानकारी के मुताबिक अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं, आग कैसे लगी इसके भी कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से आस-पास के इलाकों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ताकी आग आसपास के इलाकों में न पहुंचे।
ये भी पढ़ें- कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र् में अडानी पॉवर ने दी लोगों को बड़ी राहत, EMI में भर सकते हैं बिजली का बिल












Click it and Unblock the Notifications