पेट में हुआ दर्द तो डॉक्टर के पास ले गई मां, वहां पता चली पड़ोसी लड़के की करतूत
Pune पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक नाबालिग लड़की को अश्लील वीडियो दिखाकर पड़ोस में रहने वाले युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। डर की वजह से लड़की ने यह बात किसी को नहीं बतायी, लेकिन जब लड़की को तकलीफ होने लगी तो डॉक्टर के पास जाने के बाद इस घटना का खुलासा हुआ।

येरवडा पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
पीड़ित लड़की की मां ने येरवडा पुलिस में आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। येरवडा पुलिस ने तहरीर के आधार पर इस मामले में 25 वर्षीय शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार, पीड़ित लड़की अपनी मां व दादी के साथ येरवडा इलाके में तीन मंजिला इमारत में रहती है। आरोपी युवक मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला है और पुणे में एसी रिपेरिंग का काम करता है।

लड़की के पेट में हुआ दर्द
कुछ दिनों से लड़की को पेट में दर्द हो रहा था। उसके बाद लड़की को डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने घरवालों को बताया कि लड़की के साथ बलात्कार की घटना हुई है। डॉक्टरों से जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने लड़की पूछताछ को तो घटना के बाद में पता चला। पीड़ित लड़की की दादी युवक को खाने का टिफिन दिया करती थी। जिसके चलते युवक का लड़की के घर में आना जाना हुआ करता था। जिस वजह से लड़की के साथ युवक की पहचान हुई।

अश्लील वीडियो दिखाने का प्रयास
3 अक्टूबर को पीड़ित लड़की रात में 9 बजे के करीब इमारत के दूसरे मंजिला के कमरे में टीवी देख रही थी। इस दौरान आरोपी युवक वहां आया। उसने लड़की का हाथ पकड़ा। उसके बाद 7 से 8 दिन बाद वह वापस घर आया और नाबालिग लड़की को जबरदस्ती अश्लील वीडियो दिखाने लगा। उसके बाद लड़की ने युवक को कहा कि मुझे अश्लील फोटो मत दिखाओं। ऐसा बोलकर युवक को घर से बाहर निकाल दिया।

आरोपी ने दिया घटना को अंजाम
उसके बाद 16 नवंबर को युवक वापस घर में आया और लड़की को अश्लील वीडियो दिखाने की कोशिश करने लगा। लड़की ने वीडियो देखने से इंकार करते हुए दूसरे कमरे में चली गई। उसके बाद युवक दूसरे दिन वापस घर आया, तब लड़की घर में अकेली सोई हुई थी। इस बात का फायदा उठाकर लड़की के साथ जबरदस्ती करने लगा। लड़की ने मदद के लिए चिल्लाना शुरु किया, लेकिन लड़की का मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार किया और वहां से फरार हो गया। ऐसी जानकारी पुलिस ने दी।












Click it and Unblock the Notifications