प्रेग्नेंट हुई बेटी तो सामने आई ममेरे भाई की करतूत जिसके भरोसे उसे छोड़कर जाती थी मां

Pune news, पुणे। पुणे में घर में अकेला पाकर एक 23 वर्षीय कर्णबधिर युवती के साथ मामा के लड़के द्वारा यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पिंपरी पुलिस ने कालेवाडी स्थित 26 वर्षीय मामा के लड़के के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

maternal cousin physically attacked handicap girl

इस मामले में 55 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है। यह घटना अक्टूबर 2018 से 28 फरवरी 2019 के दौरान घटी। शिकायतकर्ता की 23 वर्षीय लड़की है जिसे कान से नहीं सुनाई देता है। लड़की को परिवार वाले घर से बाहर जाते समय घर के अंदर बंद करके रखते हैं। लड़की को किसी चीज के लिए जरूरत पड़े, इस बात का ध्यान रखते हुए मामा के लड़के को घर की चाबी दी गई है। युवक बीच-बीच में पीड़िता को देखने जाता था कि कहीं उसे किसी चीज की जरूरत तो नहीं है।

इस बात का फायदा उठाकर युवक ने बंद दरवाजा का ताला खोलकर, घर के अंदर प्रवेश कर मदद करने के बहाने से लड़की के साथ बलात्कार किया। लड़के को पता था कि वह दिव्यांग है, फिर भी उसकी मर्जी के खिलाफ और डरा धमकाकर उसके साथ बलात्कार किया। लड़की के गर्भवती होने के बाद इस घटना का खुलासा हुआ। इस मामले में मां ने शिकायत दर्ज करवाई है।

चाकू से वार कर महिला की हत्या
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। घर के कामकाज के पैसे देने को लेकर हुए वाद विवाद के चलते महिला पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। शारदा राजू जाधव (40, मावल) महिला का नाम है। इस मामले में पुलिस ने सुधीर तिलक भगवाने (51, तलेगांव दाभाडे) को गिरफ्तार किया है। हत्या के इस मामले में रामदास पांडुरंग भोसले (51) ने तलेगांव दाभाडे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+