गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए हॉस्टल के बाहर चिल्लाता रहा प्रेमी, फिर गोली चलाने के बाद तीसरी मंजिल से लगाई छलांग
Pune news, पुणे। पुणे के बालेवाडी इलाके में प्यार में ब्रेकअप होने के चलते गर्लफ्रैंड को धमकाने के लिए हवा में फायरिंग कर खुद तीसरी मंजिला से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जानकारी के अनुसार एक 23 साल का शख्स का उसकी प्रेमिका के साथ ब्रेकअप हो गया था। अपनी गर्लफ्रैंड से दोबारा पैचअप के लिए काफी दिनों से प्रयास कर रहा था। लेकिन लड़की इस रिश्ते से खुश नहीं थी। जिसके चलते वह शख्स से बात भी नहीं करना चाहती थी।

गर्लफ्रेंड के हॉस्टल पहुंचकर चिल्लाया
इस बात से खफा होकर शख्स ने गर्लफ्रेंड के हॉस्टल पहुंच गया था। हॉस्टल में जाकर गर्लफ्रेंड के नाम से जोर-जोर से चिल्लाने लगा था और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा था। धमकी देते हुए शख्स ने हवा में फायरिंग की और फायरिंग करने के बाद हॉस्टल के तीसरे मंजिला पर चढ़कर वहां से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

सुबह हॉस्टल के बाहर की फायरिंग
इस घटना में शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है। शख्स को नजदीक के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल में दाखिल हो गई है। सूरज सोनी शख्स ने सुबह साढ़े छह बजे के करीब हवा में फायरिंग करते हुए बिल्डिंग से छलांग लगा दी। यह घटना बालेवाडी स्थित नीक मार्क कॉलेज लेडीज हॉस्टल में मंगलवार सुबह घटी है। आत्महत्या करने वाला शख्स मूल रूप से रहने वाला मध्यप्रदेश का है जोकि एक लड़की से एकतरफा प्यार करता था, लड़की ने प्यार के प्रस्ताव को ठुकरा दिया, जिसके चलते यह लड़की को डराने धमकाने के लिए हवा में फायरिंग की और तीसरी मंजिला से कूद गया।

तीसरे मंजिल से लगाई छलांग
लड़की के घरवालों ने कहा कि वह हमारी लड़की के पीछे पड़ा हुआ था। लड़की का उसके फेसबुक के जरिए पहचान हुई थी, दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे। लेकिन लड़का दोस्ती का फायदा उठाकर लड़की को अपने प्यार के झांसे में फंसाना चाहता था। लड़की ने लड़के के प्यार के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था, जिसके चलते लड़का हमेशा लड़की को परेशान करता था।
ये भी पढ़ें-वडा पाव खिलाने के बहाने भांजे को खेते में ले गया 'कंस' मामा, हत्या कर कुएं में फेंक दी लाश












Click it and Unblock the Notifications