14 मंजिला इमारत में घुसा तेंदुआ लोगों पर करता रहा हमले, ढाई घंटे किया तांडव
Pune news, पुणे। पुणे के केशवनगर इलाके में एक तेंदुए ने खूब आतंक मचाते हुए 5 लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। तेंदुए के आतंक के चलते इलाके में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिला। तेंदुए ने सात साल के बच्चे समेत पांच लोगों पर हमला कर दिया। वन विभाग और अग्निशमन दल के अधिकारियों ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए घटनास्थल पहुंचे थे। ढाई घंटे के अथक प्रयास के चलते आखिरकार तेंदुआ को पकड़ लिया गया जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।

मुंढवा में सोमवार की सुबह तेंदुआ के दर्शन होने से लोगों में भगदड़ मच गई थी। मुंढवा के निर्माणकार्य बिल्डिंग वर्टिकल ओरी के 14 मंजिला इमारत में तेंदुआ घुसने की जानकारी सुबह नागरिकों ने अग्निशामक विभाग को दी थी। तेंदुआ इमारत के डक्ट में गिरने की जानकारी मिली थी। तेंदुआ के हमले में सुबह दो लोगों के घायल होने की जानकारी प्राप्त हुई थी।

मुंढवा के केशवनगर इलाके में वर्टिकल ओरी नाम की बिल्डिंग में निर्माण कार्य चल रहा था। इस इलाके के लोगों को सुबह-सुबह तेंदुआ दिखाई दिया। इस दौरान तेंदुआ ने सुबह 7 साल की लड़की को पकड़ लिया था। जिसे छुड़ाने के लिए कुछ नागरिकों ने कोशिश की, इस दौरान तेंदुए ने उनपर हमला कर दिया जिससे वे घायल हो गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही वनविभाग अधिकारी इमारत में दाखिल हुए थे। नागरिकों की भीड़ होने की वजह से बचाव कार्य में काफी दिक्कत आ रही थी। करीब ढाई घंटे के बाद तेंदुआ को पकड़ने में टीम सफल रही।












Click it and Unblock the Notifications