स्वर कोकिला लता की दुआ, नरेंद्र मोदी बनें प्रधानमंत्री

गायिका लता मंगेशकर ने नरेंद्र मोदी की तारीफ की। लता मंगेशकर ने कहा कि दीवाली है मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि हम जो चाहते हैं आप जो चाहते हैं नरेंद्र भाई को देश के प्रधानमंत्री के रुप में नजर आएं।अपने दिवंगत पिता दीनानाथ मंगेशकर के नाम पर नये अस्पताल का उदघाटन करने आई लता ने कहा कि नरेन्द्रभाई मेरे भाई जैसे हैं। हम सभी उन्हें प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं।
जहां लता उनका समर्थन करती नजर आई तो वहां मोदी ने मंगेशकर परिवार की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी आलौकिक आवाज करोड़ों लोगों को संगीत के माध्यम से तनाव मुक्त और मस्तिष्क एवं शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक रही। उन्होंने कहा कि देश को समग्र स्वास्थ्य नीति की जरूरत है ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को वहनीय बनाया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications