Pune Road Rage: बीच सड़क दो बच्चों संग जा रही महिला को बुजुर्ग ने पीटा, चेहरा खून से लथपथ, जानिए पूरा मामला
Pune Road Rage: महाराष्ट्र के पुणे में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने जब तेज रफ्तार कार चालक से यह कहा कि गाड़ी को ठीक से चलाओ। कार चालक महिला की इस बात से इतना भड़क गया कि उसने महिला को सड़क पर रोकर उसके मुंह पर इतनी जोरा का घूंसा मारा कि खून निकलने लगा।
यह मामला पुणे के बानेर-पाषण लिंक रोड का है। यहां तेज रफ्तार कार चालक स्कूटी सवार महिला को बीच सड़क पर रोका और इसके चेहरे पर घूंसा जड़ दिया। महिला स्कूटी पर अपने दो बच्चों के साथ जा रही थी। आरोपी पुरुष की उम्र 57 वर्ष बताई जा रही है।

पीड़ित महिला का नाम जर्लिन डीसिल्वा है, जिनकी उम्र 27 वर्ष है। जर्लिन मार्केटिंग एंड कम्युनिकेसंश मैनेजर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई इस वारदात की जानकारी वीडियो के जरिए साझा की है।
महिला ने सुनाई आपबीती
घायल अवस्था में जर्लिन ने अपने साथ हुई वारदात के बारे में बताते हुए कहा कि मैं बानेर-पाषाण रोड पर जा रही थी, मैं दो बच्चों के साथ थी,वहां एक बुजुर्ग व्यक्ति तेज रफ्तार में कार चला रहा था।
मैं किसी तरह से अपनी गाड़ी को बाएं लेने की कोशिश कर रही थी, मैं उसके रास्ते में नहीं आना चाहती थी। लेकिन ये आदमी लोगों की जान जोखिम में डालकर काफी तेज रफ्तार में बाएं मेरी गाड़ी का रास्ता रोकता है।
गुस्से में उतरा और जड़ दिया घूंसा
इसके बाद वह काफी गुस्से में अपनी गाड़ी से उतरता है और मेरे चेहरे पर दो तेज मुक्के जड़ देता है, उसने मेरे बाल को खींचा, मेरे साथ दो बच्चे थे,उसने उनकी परवाह भी नहीं की। आप देख सकते हैं कि मेरे साथ क्या हुआ।
मैं बस यह कहना चाहती हूं कि देखिए यह शहर कितना सुरक्षित है। आखिर लोग पागल की तरह क्यों बर्ताव कर रहे हैं। मेरे साथ दो बच्चे थे, कुछ भी हो सकता था, मुझे नहीं पता है कि यह क्या हो रहा है।
कड़ी सजा की मांग
मैं बस यह चाहती हूं कि इस आदमी को गिरफ्तार करना चाहिए, पुलिस को इस आदमी को सजा देनी चाहिए। मेरी मदद के लिए एक महिला आगे आई, जोकि वहां से गुजर रही थी। महिला और पुरुष दोनों साथ थे और उन्होंने पीड़ित महिला को ना सिर्फ फर्स्ड ऐड दिलाई बल्की आरोपी युवक को पुलिस के हवाले भी किया।
आरोपी रिटायर्ड इंजीनियर
जानकारी के अनुसार आरोपी पुरुष रिटायर्ट इंजीनियर है, उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हम देख रहे हैं कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाए या फिर से उसे जांच में सहयोग के लिए नोटिस दिया जाए। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
बच्चों तक की परवाह नहीं की
जर्लिन के दोस्त सिद्धेश ने बताया कि महिला के साथ दो बच्चे थे, लेकिन आरोपी व्यक्ति ने उसकी भी परवाह नहीं की। सौभाग्य से वहां से गुजर रहे एक दंपति ने जर्लिन की मदद की।
लोगों की भीड़ को देख आरोपी वहां से भागने की कोशिश करने लगा लेकिन जर्लिन ने आरोपी की कार की चाबी निकाल ली,जिसके बाद कुछ दूर पर खड़ी पुलिस भी वहां आ गई।
दंपति ने की मदद
जर्लिन की मदद के लिए आगे आए नवनीत ने बताया कि यह घटना उनके सामने हुई है। मैं और मेरी पत्नी कार में उनके पीछे थे। हमने देखा कि जर्लिन ने अपनी स्कूटी को रोका।
तभी अचानक से कार का ड्राइवर बाहर निकला और महिला की स्कूटी को धक्का दिया,जिसपर उसके साथ दो बच्चे भी थे। बच्चे वहां रामनदी में गिर सकते थे। इसके बाद उस व्यक्ति ने उन्हें मारना शुरू कर दिया।
मैं जैसे ही वहां पहुंचा मैंने उस आदमी को वहां से खींचा, लेकिन तबतक उसने महिला की नाक पर घूंसा मार दिया था। हमने उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। हम महिला और उसके बच्चों को लेकर अस्पताल गए, बच्चे काफी डरे हुए थे और रो रहे थे। नवनीत वर्मा डीआरडीओ के कर्मचारी हैं।












Click it and Unblock the Notifications