बीवी को दी पहले खाना खाने की सजा, दांत तोड़कर पति ने घर से निकाला
Pune News पुणे। महाराष्ट्र के बीड में एक पत्नी ने पति से पहले खाना खाने के विवाद के चलते शिक्षक पत्नी के आगे के दो दांत तोड़ दिए। दोनों पति-पत्नी टीचर हैं। यह चौंका देने वाली घटना बीड के धारुर शहर के उदयनगर इलाके में 7 जनवरी को घटी। इस मामले में शिक्षक पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अनुरथ मारुती मोरे नामक शिक्षक पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की है। अनुरथ चोंडी यह गांव में मौजूद एक स्कूल में शिक्षक है। उसकी पत्नी गावंदरा स्थित जिला परिषद स्कूल में शिक्षिका है। 7 जनवरी की रात शिक्षिका का भाई आया हुआ था। शिक्षिका ने अपने भाई के लिए खाना बनाया और भाई के साथ खाना खाया।
स्कूल से बच्चों को पढ़ाकर लौटे अनुरथ को पत्नी की यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आ कि उसने पति से पहले खाना खा लिया। इस बात से वह काफी गुस्सा हुआ था। पहले तो दोनों के बीच इस बात को लेकर वाद विवाद हुआ। उसने गुस्से में आकर पत्नी के साथ लात-घूसों से मारपीट की और कहा कि मुझसे पहले कैसे खाना खाया, इसलिए मुंह में मुक्का मारकर सामने के दो दांत तोड़ दिए। शिक्षक पति का गुस्सा यहां ही नहीं थमा, उसने बच्चे के साथ अपनी पत्नी को घर के बाहर निकाल दिया।
इलाज करने के बाद शिक्षिका ने 10 जनवरी को अपने पति के खिलाफ धारुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। लेकिन अबतक पति को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस इस मामले में अधिक जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications