कपड़े-बर्तन धोने के बाद महिला को नहीं दिया पगार, मालिक ने चाकू से वार कर की हत्या

Pune news, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। घर के कामकाज के पैसे देने को लेकर हुए वाद विवाद के चलते महिला पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। शारदा राजू जाधव (40, मावल) महिला का नाम है। इस मामले में पुलिस ने सुधीर तिलक भगवाने (51, तलेगांव दाभाडे) को गिरफ्तार किया है। हत्या के इस मामले में रामदास पांडुरंग भोसले (51) ने तलेगांव दाभाडे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।

house owner killed maid with knife

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शारदा जाधव सुधीर भगवाने के घर बर्तन-कपड़े धोने का काम किया करती थी। 5 मार्च की रात को काम के पैसे देने के लेकर विवाद हुआ। इस बात से खफा होकर शारदा के गले, कंधे और मुंह पर चाकू से वार किया गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पहले महिला को सोमाटणे फाटा स्थित हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। उसके बाद ससून हॉस्पिटल में लाया गया था। इलाज के दौरान बुधवार की शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।

कर्णबधीर युवती के साथ मामा के लड़के ने किया यौन शोषण
पुणे में घर में अकेला पाकर एक 23 वर्षीय कर्णबधीर युवती के साथ मामा के लड़के द्वारा यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पिंपरी पुलिस ने कालेवाडी स्थित 26 वर्षीय मामा के लड़के के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में 55 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है। यह घटना अक्टूबर 2018 से 28 फरवरी 2019 के दौरान घटी। शिकायतकर्ता की 23 वर्षीय लड़की है जिसे कान से नहीं सुनाई देता है। लड़की को परिवार वाले घर से बाहर जाते समय घर के अंदर बंद करके रखते हैं। लड़की को किसी चीज के लिए जरूरत पड़े, इस बात का ध्यान रखते हुए मामा के लड़के को घर की चाबी दी गई है। युवक बीच-बीच में पीड़िता को देखने जाता था कि कहीं उसे कुछ जरूरत तो नहीं है।

ये भी पढ़ें: खटमल मारने की दवाई छिड़कने के बाद कमरे में सो गए दो दोस्त, सुबह मिली दोनों की लाश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+