पुणे के गांव में बिजली के ट्रांसफॉर्मर में ब्लास्ट, एक की मौत, 7 घायल
महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां आलंदी के पास सोलू गांव में बिजली के ट्रांसफार्मर में विस्फोट हो गया है। इस विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि सात लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। विस्फोट के बाद पूरे इलाके की बिजली चली गई।
पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि 7 अन्य लोग घायल हुए हैं। मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंची और उसने राहत बचाव का कार्य शुरू किया। फिलहाल आग को बुझा दिया गया है। घायलों को पुणे के सरकारी ससून जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बताया कि यह विस्फोट बाहरी इलाके में एक खराब मेटल यूनिट के बिजली ट्रांसफार्मर में हुआ है। गौर करने वाली बात है कि इससे पहले मध्य प्रदेश के हरदा में भी इसी तरह का ब्लास्ट सामने आया था। यहां पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 12 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 200 लोग घायल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications