मां से बोली लड़की -'मुझे नहीं जाना स्कूल,वो मेरे साथ करता है ऐसी-ऐसी हरकतें....'
Pune news, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में 15 वर्षीय मंदबुद्धि छात्रा के साथ स्कूल में यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में एक 58 वर्षीय शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। स्कूल में सीसीटीवी बैठाने आए शख्स द्वारा छात्रा के साथ यौन शोषण किया गया है। साथ ही यह बात किसी को बताई तो माता-पिता को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। यह मामला कोथरुड पुलिस स्टेशन में पीड़िता की मां ने दर्ज करवाया है। पुलिस ने माधव रामचंद्र वाघ को गिरफ्तार किया गया है।

काफी दिनों से करता था अश्लील हरकतें
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता मुंबई की रहने वाली है। पीड़ित लड़की मंदबुद्धि होने की वजह से उसे पुणे के निवासी स्कूल में रखा गया था। आरोपी स्कूल में सीसीटीवी का काम देखने और देखभाल के लिए आता था। कुछ महीने पहले वह स्कूल में सीसीटीवी के काम के लिए आया था, तब से लड़की के साथ अश्लील हरकत करता था।

मां-बाप को दी जान से मारने की धमकी
पीड़ित लड़की के साथ अलग-अलग तरह से छेड़खानी कर दुष्कर्म किया करता था। साथ ही आरोपी ने कहा कि अगर यह घटना किसी को बताई तो उसके माता-पिता को जान से मार दिया जाएगा। घटना के बाद उसके माता-पिता उसे कुछ दिनों के लिए मुंबई लेकर गए। लेकिन घर वापस आने के बाद वह स्कूल में जाने के लिए तैयार नहीं थी। जब उससे काफी प्यार से पूछताछ की गई, तो उसने सारी सच्चाई बयां की।

स्कूल स्टाफ गिरफ्तार
यह घटना उजागर होने के बाद पीड़ित की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उसके बाद कोथरुड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की अधिक जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications