पुणे: कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, एयरपोर्ट पर 1 करोड़ 30 लाख का सोना जब्त
Pune news, पुणे। कस्टम विभाग अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुणे एयरपोर्ट से 1 करोड़ 29 लाख 4 हजार रुपए का सोना जब्त किया है। यह सोना दुबई से तस्करी कर लाया जा रहा था। पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के अनुसार सोना स्पाईस जेट एयरवेज के विमान के वॉशरूम में छिपाया गया था। गुरुवार की सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर दुबई से स्पाईस जेट फ्लाइट एस जी 52 पुणे एयरपोर्ट पर उतरा। यह अंतरराष्ट्रीय विमान डोमेस्टिक होकर पुणे से बेंगलुरू जाता है। इससे जाने वाले यात्री स्थानीय होने के कारण बेंगलुरू में विमान उतरने के बाद उनके सामान की तलाशी नहीं ली जाती। इसलिए तस्करी कर लाया हुआ सोना यात्री पुणे में अपने कब्जे में लेकर बेंगलुरू में उतरते हैं।
हालांकि अब तस्करी करने वालों की यह मॉडल पुलिस की नजर में आ गई थी। जिसके बाद कस्टम के अधिकारी पुणे एअरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय विमान की बारीकी से जांच की। इस दौरान अधिकारियों को दुबई से आए हुए विमान के वॉशरूम में काले टेप में रखे हुए चार किलो के चार सोने के बार मिले। उन पर विदेशी निशान थे। उसके बाद अधिकारियों ने सोना जब्त कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications