Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पुणे: क्राइम ब्रांच ने फेक कॉल सेंटर का किया पर्दाफाश, अमेरिका, कनाडा के लोगों को लगाया करोड़ों का चूना

Pune news, पुणे। अमेरिका के नागरिकों को सोशल सिक्योरिटी सर्विस से बात करने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले खराड़ी स्थित कॉल सेंटर पर तड़के क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारकर पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने हार्ड डिस्क, लैपटॉप, हेडफोन, डेबिट कार्ड, मोबाइल साथ ही अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

crime branch bust fake call centre in kharadi in maharashtra

शालीन बिपीन पंचाल, धनंजय बिपीनभाई पंचाल, निसर्ग सुभाष पंडीत, मितेश गोकुल ठक्कर, ऐश्वर्य मोहन भारद्वाज को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार खराडी-चंदननगर इलाके में एक फर्जी कॉल सेंटर चलाया जाता है, वहां से विदेशी नागरिकों के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी किया जाता है। ऐसी जानकारी सहायक पुलिस आयुक्त भानुप्रताप बर्गे को मिली थी। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने तड़के प्राइड ऑयकॉन सोसायटी स्थित फ्लैट पर छापा मारा था। इस दौरान कम्प्यूटर डाटा की जांच की गई, जिसमें अमेरिका और कनाडा के नागरिकों की जानकारी हार्डडिस्क में स्टॉक करके रखी गई थी।

crime branch bust fake call centre in kharadi in maharashtra

पुलिस ने 25 हार्डडिस्क, 14 लैपटॉप साथ ही आईट्युन कार्ड जब्त किए हैं। अमेरिका के नागरिकों फोन कर सोशल सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारी होने का झांसा देकर उनके सोशल सिक्योरिटी क्रमांक का गलत इस्तेमाल हो रहा है, ऐसा बताया जाता था। उसके बाद उनसे संपर्क कर आयट्यून, गिफ्ट कार्ड खरीदी करने के बहाने उनके साथ धोखाधड़ी की जाती थी। उनके खिलाफ चंदननगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र: पालघर में भूकंप, अफरातफरी में 2 साल की बच्ची की मौत

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+