Conman पुलिस अधिकारियों ने किसान को लगाया चूना, कोकिन जांच के बहाने सोने की चेन पर हाथ साफ!
Conman अक्सर कुछ ऐसे कारनामों को अंजाम देते हैं, जिससे बेहद अहम विभागों की विश्वसनीयता कठघरे में आ जाती है। इस बार पुलिस अधिकारियों के रूप में दो फर्जी अधिकारियों ने एक बुजुर्ग किसान की सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया।
मामला महाराष्ट्र के पुणे का है। रिपोर्ट के अनुसार, कोकिन की जांच के बहाने दो पुलिस अधिकारियों ने किसान को सोने की चेन को रुमाल में रखने को कहा। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने मौका देखते ही, चेन गायब कर दी।

पुणे शहर में ठगी के इस मामले में इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार 61 वर्षीय शिकायतकर्ता एक किसान है और पुणे के बाहरी इलाके में स्थित वाडेबोलाई इलाके का निवासी हैं।
पुलिस ने बताया कि खुद को पुलिस अधिकारी बताने वाले दो ठगों ने पुणे में एक बुजुर्ग किसान से उसकी 75,000 रुपये की सोने की चेन लूट ली। जालसाजों ने शहर के बाहरी इलाके में एक आवासीय क्षेत्र के पास 'कोकीन की जांच' के बहाने किसान को रोका।
लोनीकांड पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि घटना रविवार 18 जून को पुणे के बाहरी इलाके में स्थित वाडेबोलाई इलाके में हुई। पीड़ित ने गुरुवार को पुलिस से संपर्क कर प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कराई।
खबर के अनुसार, रविवार शाम करीब चार बजे किसान अपनी बाइक से किसी काम से पास के स्थान पर जा रहा था। जब वह इलाके में जिला परिषद स्कूल के पास सड़क पर था, तो उसे बाइक पर आए दो लोगों ने रोका।
दोनों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और उन्हें बताया कि 'कोकीन की जब्ती के लिए जांच चल रही है।' दोनों ने किसान से अपनी सोने की चेन उतारकर अपने रूमाल में रखने को कहा।
किसान को शक न हो इस मकसद से ठगों ने एक अन्य राहगीर से भी ऐसा करने को कहा। इसके बाद किसान अपने रास्ते आगे बढ़ गया। कुछ देर बाद उसे एहसास हुआ कि उसने जिस रुमाल में सोने की चेन रखी थी वह उसके पास से गायब है।
शिकायत के अनुसार, दोनों फर्जी पुलिस अधिकारियों ने उसका ध्यान भटका कर सोने की चेन चुरा ली। लोनीकंद पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों संदिग्धों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक पुणे की तरह ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। जालसाजों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर जांच के बहाने बुजुर्ग लोगों, खासकर महिलाओं के गहनों पर हाथ साफ किया है।
पिछले साल कई ऐसे मामले भी सामने आए थे, जिनमें बुजुर्ग महिलाओं को उपहार में साड़ियां देने के बहाने उनके कीमती सामानों पर हाथ साफ किया गया। इन मामलों में नियोक्ता ने लंबे इंतजार के बाद एक बेटे के जन्म की खुशी सेलिब्रेट करने की बात कही।












Click it and Unblock the Notifications