10 लाख के इंश्योरेंस के लिए कलयुगी मां ने 13 साल के बेटे की कर दी हत्या

पुणे। मां बच्चे को जन्म देती है। उसकी रक्षा करती है, लेकिन कलयुग में कुछ भी संभव है। रक्षा करने वाली मां भक्षक बन जाती है। ऐसी ही घटना पुणे में सामने आई है, जहाँ एक माँ ने अपने बेटे की 10 लाख के बीमा पॉलिसी के लिए मार दिया।

mother killed son

मां ने बेटे को उसके 10 लाख के बीमा पॉलिसी के लिए पीट-पीट कर मार डाला। परिवारवालों के मुताबिक 13 साल के चैतन्य की हत्या उसकी मां राखी और उसके प्रेमी ने मिलकर पैसे के मकसद से की थी। राखी की मां और पड़ोसियों के साथ बातचीत में पता चला है की चैतन्य को समय समय पर टर्चेर किया जा रहा था।

इस मामले में जांच कर रही पुलिस के मुताबिक राखी का पति तरुण चैतन्य के नाम पर एक बीमा पॉलिसी कराया था। राखी और उसके पति तरुण के बीच तलाक होने के बाद से ही राखी चैतन्य के नाम पर किया गया 10 लाख बीमा के लिया सतर्क थी।

राखी और उसके प्रेमी सुमित ने बीमा पॉलिसी से पैसे का दावा करने के लिए चैतन्य के मौत को दुर्घटना की रुप देने की कोशिश की। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि चैतन्य को छाती और पेट पर गहरे घाव को निशान मिले। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

बाद में राखी ने भी यह कबूल कर लिया है की उसने एक बल्ले के साथ उसे पीटा था। राखी के कबूलनामे के मुताबिक राखी के कथित प्रेमी सुमित को भी शनिवार को गिरफ्तार किया जा चूका है जिसे 12 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+