देश के नए महामहिम का आया पहला ट्वीट, मिनटों में हुए लाखों followers

नई दिल्ली। रामनाथ कोविंद ने देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण कर ली हैं। देश के प्रथम नागरिक का सोशल मीडिया 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' नाम का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट भी बदल गया है, जहां अब प्रणब मुखर्जी की जगह रामनाथ कोविंद ने ले ली हैं। प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया नाम के ट्विटर हैंडल पर देश के नए महामहिम के शपथ ग्रहण के दौरान कही गई बातों और तस्वीरों को ट्वीट किया गया है।

देश के नए महामहिम का आया पहला ट्वीट

नए महामहिम का पहला ट्वीट
देश के नए राष्ट्रपति ने अपने पहले ट्वीट में कहा, 'भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं, पूरी विनम्रता के साथ मेरी जिम्मेदारियों को पूरा करूंगा'। इस ट्वीट को अब तक 16 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। पांच हजार से ज्यादा लोगों ने रीट्वीट और करीब दो हजार लोगों ने देश के नए 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' को रिप्लाय किया है। 12 बजकर 15 मिनट पर शुरू हुए राष्ट्रपति शपथ ग्रहण से लेकर अब तक नए राष्ट्रपति ने 30 से भी ज्यादा ट्वीट किए हैं।

देश के नए महामहिम का आया पहला ट्वीट, मिनटों में हुए लाखों followers

देश के नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण के बाद ट्वीटर पर मिनटों में उनके लाखों फॉलोवर्स हो गए हैं। प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर तीस लाख 28 हजार से ज्यादा लोग फॉलो कर रहे हैं। आपको बता दें कि देश के नए राष्ट्रपति एक ही शख्सियत को फॉलो करते हैं और वह हैं पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+