उत्तर प्रदेश: पति रोज करता था मारपीट, तीन बच्चों के साथ पत्नी ने दी जान, तीनों का एक साथ हुआ था जन्म
उत्तर प्रदेश समाचार: यूपी के प्रतापगढ़ जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। प्रतापगढ़ जिले में पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने बीती रात अपने तीन जुड़वा बच्चों के साथ जान दे दी। मरने वाले तीनों बच्चों की उम्र डेढ़ साल बताई जा रही है।
घटना की जानकारी उस समय हुई जब शनिवार को महिला का दरवाजा नहीं खुला। परिवार के लोग काफी देर तक दरवाजा खटखटाते रहे लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। उसके बाद लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर महिला के साथ उसके तीनों बच्चों के शव पड़े थे।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ की। घटना से महिला के परिवार में मातम पसरा है।
शराबी पति रोज करता था मारपीट
यह पूरा मामला प्रतापगढ़ जनपद के देहात कोतवाली अंतर्गत भदोही गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव का रहने वाला रामबरन शराब पीने का आदी है। वह प्रतिदिन शराब पीकर आने के बाद अपनी पत्नी 30 वर्षीय दुर्गेश्वरी के साथ मारपीट करता था।
परिजनों ने बताया कि डेढ़ साल पहले दुर्गाश्वरी ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया था। दो बेटियों का नाम लक्ष्मी और उजाला तथा एक बेटे का नाम रौनक रखा गया। बच्चों के जन्म के बाद रामबरन और ज्यादा नाराज रहने लगा।
शुक्रवार की रात में दुर्गेश्वरी ने अपने बच्चों तथा परिवार के अन्य लोगों को खाना दिया। खाना खाने के बाद सभी लोग अपने-अपने कमरे में चले गए। इस दौरान दुर्गेश्वरी भी अपने तीनों बच्चों को लेकर अपने कमरे में सोने के लिए चली गई।
पहले तीनों बच्चों को मार डाली फिर दे दी जान
शनिवार सुबह में परिवार के लोग उठने के बाद काफी देर तक इंतजार किये लेकिन दुर्गेश्वरी के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा नहीं खुलने के बाद लोग दरवाजा खटखटाने लगे तो कमरे के अंदर से आवाज नहीं आई। ऐसे में परिजनों को शक होने लगा।
उसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया और अंदर प्रवेश किए तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। कमरे में तीन मासूम बच्चों के साथ ही दुर्गेश्वरी भी फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी थी। संभावना जताई जा रही है कि पहले दुर्गेश्वरी द्वारा तीनों बच्चों को मारा गया। उसके बाद खुद भी वह जान दे दी। फिलहाल चारों की डेड बॉडी कब्जे में लेकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications