UP News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को दी खौफनाक मौत, बोली- आपत्तिजनक हालत में देखा तो लगा दी करंट

UP News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रतापगढ़ जनपद में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी।

इस मामले में मृत युवक के छोटे भाई द्वारा पुलिस से शिकायत की गई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच की तो मामला खुल गया और पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार करके शुक्रवार को घटना का खुलासा कर दिया।

up-news-wife-along-with-her-lover-gave-her-husband-a-horrific-death

यह पूरा मामला प्रतापगढ़ जनपद के नवाबगंज थाने के दयालपुर गांव का है। गांव के रहने वाले 28 वर्षीय शिवकुमार सरोज की शादी 3 साल पहले कामापट्टी की रहने वाली 27 वर्षीय स्मृति के साथ हुई थी।

बताया जा रहा है कि शिवकुमार दिल्ली में रहकर काम करता था। इसी बीच उसकी पत्नी का संबंध उमरिया गांव के रहने वाले कुलदीप सरोज से हो गया। कुलदीप और स्मृति दोनों चोरी छुपे मुलाकात करते थे।

इसकी जानकारी होने के बाद 9 फरवरी को शिवकुमार अपने घर वापस आ गया। पत्नी स्मृति द्वारा बताया गया कि एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। शादी में शामिल होकर रात में वह अपने पति से घर वापस आने के लिए बोली लेकिन पति वहां रुक गया।

पति के वहां रुकने के बाद स्मृति अकेले ही अपने घर चली आई। रास्ते में उसने अपने प्रेमी को फोन करके अपने घर बुला लिया। घर में दोनों आपत्तिजनक हालत में थे इसी दौरान शिवकुमार भी वहां आ गया।

पत्नी ने बताया कि शिवकुमार ने उसके प्रेमी के साथ उसे आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उसके बाद स्मृति अपने प्रेमी के साथ मिलकर शिवकुमार को करंट लगा दी। करंट लगने के बाद भी वह नहीं मारा तो दोनों ने केबिल से उसका गला घोट दिया।

उसके बाद उसका प्रेमी वहां से चला गया। प्रेमी के जाने के बाद स्मृति जोर-जोर चिल्लाते हुए शिवकुमार को करंट लगने की बात कही। शोर सुनकर घर वाले पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

लोग करंट से ही उसकी मौत समझ रहे थे लेकिन शिवकुमार के छोटे भाई ने गले पर चोट का निशान देखकर अपनी भाभी और उसके प्रेमी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच शुरू की तो मामला खुल गया।

इस मामले का शुक्रवार को पुलिस द्वारा खुलासा किया गया और आरोपी महिला तथा उसके प्रेमी को पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वही पत्नी द्वारा उठाए गए इस खौफनाक कदम को सुनकर लोगों की रुह कांप उठी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+