UP News: ग्रामीणों ने महिला को पकड़कर चेहरे पर पोत दी कालिख, प्रेमी भागकर पहुंचा थाने, कई लोग गिरफ्तार
UP News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद में एक महिला और उसके प्रेमी को रंगे हाथ पकड़ लिए जाने के बाद पंचायत द्वारा एक अजीबोगरीब फैसला सुनाए जाने का मामला सामने आया है। मामले में पंचायत और लोगों के चंगुल से मुक्त होकर प्रेमी वहां से फरार हो गया।
फरार प्रेमी पुलिस के पास पहुंचा और पूरे मामले के बारे में पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस गांव में पहुंची तो वहां का माहौल देख कर हैरान रह गई। महिला का बाल काट दिया गया था और उसके मुंह में कालिख पोत दी गई थी।

फिलहाल पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से महिला को मुक्त कराया। महिला को मुक्त करने के बाद पुलिस द्वारा इस मामले में दर्जन भारती अधिक लोगों को पकड़ा गया और थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। गांव में किसी प्रकार का विवाद ना हो इसे ध्यान में रखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है।
महिला के हैं तीन बच्चे
बताया जा रहा है कि प्रतापगढ़ जनपद के हथिगवां थाना क्षेत्र के छोटकी इब्राहिमपुर गांव की रहने वाली एक महिला के तीन बच्चे हैं। महिला का पति मुंबई में रहकर नौकरी करता है। बताया जा रहा है कि महिला का गांव के ही रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
महिला और उसके प्रेमी दोनों ग्रामीणों और परिजनों से चोरी छुपे मुलाकात करते थे। धीरे-धीरे यह बात ग्रामीण तक पहुंची तो ग्रामीणों द्वारा बाद युवक और महिला दोनों को समझाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों को समझाने के लिए गांव में पंचायत भी रखी गई थी।
पंचायत के बाद भी दोनों चोरी छिपे एक दूसरे से मुलाकात करते थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने एक दिन दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। पकड़ने के बाद जब यह बात गांव वालों को पता चली तो इस मामले में रविवार को पंचायत बुलाई गई।
पंचायत में दोनों को दंडित करने का फैसला सुनाया गया। इसमें कहा गया कि महिला और उसके प्रेमी के मुंह में कालिख पोतकर बस्ती में घुमाया जाएगा। पंचायत का फैसला सुनाने के बाद प्रेमी वहां से फरार हो गया जबकि महिला को लोगों ने पकड़ लिया।
दिनांक 28.07.2024 को थाना हथिगवां क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुढ़ा इब्राहिमपुर में एक महिला के साथ उसके पति व परिजनों द्वारा अभद्र व्यवहार करने के प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर थाना हथिगवां पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में,
CO कुंडा श्री अजीत सिंह की बाइट- pic.twitter.com/V24wawJlm9
— PRATAPGARH POLICE (@pratapgarhpol) July 28, 2024
इसके बाद लोगों ने महिला का बाल काट दिया तथा उसके मुंह में कालिख पोत दी। इतना ही नहीं महिला को लोगों ने पेड़ से बांध दिया। बताया जा रहा है कि पंचायत में से फरार हुआ प्रेमी सीधे पुलिस के पास पहुंच गया और पुलिस से शिकायत की। शिकायत के बाद गांव में पुलिस पहुंची और महिला को मुक्त कराई। फिलहाल इस मामले को ध्यान रखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। मामले को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications