Pratapgarh: पति की गंदी हरकत से नाराज हो भाग गई पत्नी, थाने में कहा- मर जाऊंगी पर ये सब बर्दाश्त नहीं करूंगी

प्रतापगढ़ में पति की हरकतों से नाराज एक पत्नी घर से भाग गई। बाद में जब पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई तो उसने कहा कि वह मर जाएगी लेकिन अपने पति के साथ नहीं रहेगी। कहा कि पति आए दिन शराब पीकर आता है और उसे प्रताड़ित करता है।

Pratapgarh Wife

Pratapgarh जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पति की हरकतों से नाराज पांच बच्चों की मां घर से भाग गई। लापता पत्नी की तलाश के बाद जब उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो उसके पति ने थाने में शिकायत दर्ज करायी। उसके बाद जब पुलिस को पत्नी मिली तो उसने पति पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। बाद में किसी तरह पुलिस ने दोनों को समझाकर घर भेज दिया।

पति ने रुपए लेकर भागने का लगाया था आरोप

पति ने रुपए लेकर भागने का लगाया था आरोप

दरअसल, प्रतापगढ़ जिले के डड़वा गांव निवासी पंकज बिंद की पत्नी सुनीता एक सप्ताह पहले अपने पांच बच्चों को घर पर अकेला छोड़कर घर से गायब हो गई थी। उस समय पंकज मजदूरी करने के लिए गया। शाम को जब वह वापस आया और बच्चों से पत्नी के बारे में पूछताछ की तो बच्चे उसके बारे में जानकारी नहीं दे सके। उसके बाद वह अपने ससुराल तथा रिश्तेदारी के लोगों से संपर्क किया। काफी खोजबीन करने के बाद भी सुनीता के बारे में जब कोई जानकारी नहीं मिली तो पंकज पुलिस के पास पहुंचा और थाने में पहुंचकर आरोप लगाया कि उसकि पत्नी घर से पचास हजार रुपए लेकर भाग गई है।

महिला ने कहा कि पति के साथ रहने से मर जाऊं

महिला ने कहा कि पति के साथ रहने से मर जाऊं

पंकज द्वारा शिकायत किए जाने के बाद पुलिस उसकि पत्नी सुनीता की खोजबीन में जुट गई। मोबाइल नंबर और अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस ने सुनीता को खोज लिया, लेकिन कोतवाली पहुंचने के बाद सुनीता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाने लगी। सुनीता ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है और आए दिन घर पर शराब पीकर पहुंचता है तथा गलत काम करता है। सुनीता ने पुलिस से कहा कि वह भले ही पर कमरा लेकर मजदूरी करते हुए अपना जीवन यापन कर लेगी या तो जहर खा कर मर जाएगी लेकिन ऐसे बेरहम पति के साथ नहीं रहना चाहती है। पत्नी द्वारा पति के ऊपर आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई।

पति के खिलाफ पत्नी ने दी तहरीर

पति के खिलाफ पत्नी ने दी तहरीर

बाद में सुनीता द्वारा अपने पति के खिलाफ भी थाने में तहरीर दी गई। तहरीर में सुनीता द्वारा आरोप लगाया गया कि उसका पति शराब के नशे में घर पहुंचता है और उसे मारता पीटता है। उसने यह भी आरोप लगाया कि पति द्वारा गलत काम किया जाता है ऐसे में बेरहम पति के साथ वह नहीं रहना चाहती है। पति और पत्नी दोनों की बातों को सुनने के बाद पुलिसकर्मियों द्वारा काफी देर तक दोनों को समझाया गया लेकिन सुनीता किसी भी कीमत पर अपने पति के साथ नहीं जाना चाहती थी। फिलहाल पति द्वारा किसी तरह दोनों को समझाया गया और घर भेजा गया। इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

Recommended Video

    प्रतापगढ़: अधेड़ की पीट-पीटकर हुई थी हत्या, परिजनों ने शव रखकर किया चक्का जाम

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+