Pratapgarh: बदमाशों की पुलिस से हुई मुठभेड़ में तीन घायल, 90 लाख की डकैती में थे शामिल

Pratapgarh Encounter News, प्रतापगढ़। खबर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रतापगढ़ जिले (Pratapgarh) से है, यहां पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक सिपाही भी घायल हुआ हैं। पुलिस गिरफ्त में आए तीनों बदमाश और घायल सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि यह तीनों बदमाश सर्राफा व्यवसायी के यहां हुई 90 लाख की डकैती में शामिल थे।

Pratapgarh: Police arrested three criminals after the encounter

पुलिस और बदमाशों के बीच यह मुठभेड़ नगर कोतवाली के रामलीला मैदान में हुई। एसपी शिवहरि मीणा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि शासन से रात्री चैकिंग के निर्देश है। पुलिस मंगलवार की देर रात चैकिंग कर रही है थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली की रामलीला मैदान में उसमें कुछ लोग इकट्ठा हुए है, जो संदिग्ध है। पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी।

दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें तीन शातिर बदमाशों को गोली लगी है। जबकि एक पुलिस का सिपाही कृष्णकांत भी गोली लगने से घायल हुआ है। एसपी ने बताया कि मुठभेड़ में पुनीत सोनी, फहीम सिद्दकी और सुभम जायसवाल नाम के बदमाश घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से तीन बाइक और तीन तमंचा भी पुलिस ने बरामद किया है। पकड़े गए दो बदमाश प्रतापगढ़ जिले के निवासी हैं, जबकि फहीम प्रयागराज जिले का रहने वाला है।

90 लाख की आभूषण लूट में शामिल थे बदमाश
पुलिस ने बताया कि तीनों बदमाश सर्राफा व्यापारी की दुकान में हुई 90 लाख के आभूषण की डकैती में शामिल थे। गौरतलब है कि नगर कोतवाली के चौक इलाके में सर्राफा व्यापारी की दुकान पर 7 जनवरी की सुबह आधा दर्जन बदमाशों ने जेवरात लूट लिए थे। बदमाशों ने करीब 90 लाख की कीमत के जेवरात लूटे थे। इस डकैती के बाद पुलिस को बदमाशों की सरगर्मी से तलाश थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+