Pratapgarh: कन्या उच्चतर प्राथमिक स्कूल बना तालाब, पढ़ने की बजाय बच्चे लगा रहे डुबकी

प्रतापगढ़, 30 जुलाई: सोशल मीडिया पर प्रतापगढ़ जिले के दो वीडियो वायरल हो रहे है, जिन्होंने उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर सावल खड़ा कर दिया है। जी हां...सोशल मीडिया पर पहले वायरल हुए वीडियो में प्राथमिक स्कूल की छात्राएं कक्षा में झाडू लगा रही है। तो दूसरे वायरल वीडियो में छात्र पढ़ाई की बजाए बारिश की वजह से स्कूल के प्रांगण में बने तलाब में डुबकी लगा रहे है।

Pratapgarh News: Girls Higher Primary School became a pond

छात्रा द्वारा प्राथमिक विद्यालय में झाडू लगता हुआ वीडियो प्रतापगढ़ जिले के मंगरौरा ब्लॉक के पूरे किशुनगिरि शेषपुर का बताया जा रहा है। अमर उजाला की खबर के मुताबिक, वायरल वीडियो सुबह स्कूल खुलने पर प्रार्थना सभा से पहले का है। वायरल वीडियो में बच्ची झाडू लगा रही है। साथ में एक और छात्रा है, जो उसका सहयोग कर रही है। जबकि शिक्षक कुर्सी लगाकर दूर बैठे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस मामले में बीएसए भूपेंद्र सिंह का बयान भी सामने आया है। बीएसए ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, दूसरा वायरल वीडियो प्रतापगढ़ जिले के संडवा चंद्रिका ब्लाक के कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय अंतू देहात का है। कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में बारिश के बाद जल भर गया। स्कूल का आलम यह है कि बारिश का पानी कमरों तक भर गया। तालाब बन चुके स्कूल में टीचक तक अंदर जाने की हिम्मत नहीं कर रहे है। लेकिन बच्चों के लिए खेलने और तैराकी सीखने का जरिया बन गया है।

स्कूल में पढ़ने आने वाले बच्चे दिव्यांग वोटरों के लिए बनाए गए रास्ते की रेलिंग पर चढ़कर कमर तक भरे पानी में मजे से जंप लगा रहे हैं। इतना ही नहीं, वो स्कूल की ड्रेस में पढ़ने की बजाए तैराकी का लुत्फ उठा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है कि स्कूल के लिए जमीन कही और चिन्हित कर ली गई है, लेकिन स्कूल अभी तक शिफ्ट नहीं किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+