Pratapgarh Accident: तेज रफ़्तार टैंकर ने टैंपो को रौंदा, 12 की दर्दनाक मौत, कई लोगों की हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में सोमवार को एक भयानक हादसा हो गया। जिसमे, एक तेज रफ़्तार टैंकर टैंपो पर पलट गया। जिससे टैंपो में सवार 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। वहीं टैंकर के पलटने से उसमे से लीकेज भी शुरू हो गया। जिसके चलते पुलिस के आसपास के इलाके को भी खाली करा दिया।
तेज रफ़्तार टैंकर की चपेट में आया टैंपो
जानकारी अनुसार प्रतापगढ़ के लीलापुर अंतर्गत मोहनगंज बाजार में यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि टेंपो सवारी भरकर प्रतापगढ़ की तरफ जा था, वहीं एक टैंकर मोहनगंज की तरफ से आ रहा था। तभी तेज रफ्तार टैंकर टेंपो पर पलट गया। इससे टेंपो में सवार कई लोग टैंकर के नीचे दब गए और 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे के बाद टैंकर की गैस लीकेज हो गई। जिसके बाद रोड पर आवागमन बंद करवा दिया गया है।

अबतक 12 लोगों की मौत
बता दें कि इस हादसे में दर्जनभर से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी को जिला अस्पताल प्रतापगढ़ लाया गया है, जिसमें एक बच्चे सहित 12 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया था। इसमें दो महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। वहीं कुछ देर में एक और घायल की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या नौ पहुंच गई। पांच मृतकों की पहचान की जा चुकी है। जिसमें अकबाल बहादुर सिंह पुत्र रामबरन सिंह (40) निवासी विक्रमपुर थाना लीलापुर, सतीश (35) पुत्र नेता निवासी भैरोपुर थाना कोतवाली नगर प्रतापगढ़, विमला (38) सतीश (40) आदि हैं।
टैंकर से होने लगा लीकेज
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंपो को टक्कर मारने के बाद टैंकर के चालक ने अपना संतुलन खो दिया। जिसके कारण टैंकर पलट गया। वहीं इस हादसे में भारत पेट्रोलियम के टैंकर से लीकेज शुरू हो गई। इससे अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सड़क को खाल करवा दिया।
उधर हादसे में मारे गए कई मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। वह कहां से आ रहे थे और कहां से जा रहे थे इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस उनकी शिनाख्त में जुटी हुई है। साथ ही घायलों की हालत नाजुक होने के कारण स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। हादसे में कई बच्चों के भी मारे जाने की सूचना है।












Click it and Unblock the Notifications