मनोज तिवारी के बिगड़े बोल, कहा-उत्तेजना वाली कौन सी दवा खाकर राहुल ने दिया मोदी पर बयान
Pratapgarh News, प्रतापगढ़। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा, देश के 'चौकीदार' पर आरोप लगा दिया, अभी 3 दिन पहले कोर्ट में हाजिर होकर उन्होंने माफी मांगी है। कोर्ट में उन्होंने (Rahul Gandhi) कहा, हम कुछ उत्तेजना वाली दवाई ले लिए थे।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष व भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवाली गुरुवार को कौशांबी विनोद सोनकर के समर्थन में बाबागंज विधानसभा के मां नायर देवी धाम में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि देश का प्रत्येश नागिरक चौकीदार बनन चाहता है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में विनोद सोनकर ने क्षेत्र में इतना विकास कराया है, जितना कभी नहीं हुआ।
इस दौरान मनोज तिवारी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर तंज कसा। कहा कि चुनाव आयोग भी सुन रहा है पता नहीं हम भी 72 घंटे के लिए बैन कर दें। लेकिन एक कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष कोर्ट में खड़ा होकर बोलते है साहब गलती हो गई। मनोज तिवारी ने कहा कि, मैं और पूरा देश पूछना चाहता है कि राहुल गांधी जी उत्तेजना वाली दवाईया का नाम क्या है और कौन देश से आता है।
ये भी पढ़ें:- कौशांबी सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े












Click it and Unblock the Notifications