किन्‍नर को दिल दे बैठा युवक, डेढ़ साल तक अफेयर के बाद धूमधाम से की शादी

man marry with kinner after two years of love affair: प्रतापगढ़। उत्‍तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले शि‍व कुमार वर्मा ने एक किन्नर से शादी कर समाज के सामने मिसाल पेश की है। लोकलाज और समाज की बाधाओं से परे शिव कुमार ने प्रतापगढ़ की ही किन्नर अंजली सिंह के साथ वैदिक मंत्रोचार के बीच अयोध्या के नंदीग्राम भगवान श्री राम के अनुज भरत की तपोस्थली भरतकुंड में एक प्राचीन मंदिर में सात फेरे लिए। यह शादी किन्नर अंजली सिंह की बहन और बहनोई ने संपन्न करवाई। वैवाहिक आयोजन की खास बात यह रही कि इस आयोजन में कई बाराती भी शामिल हुए और शादी की सभी रस्में निभाई गई। हंसी खुशी मेहमानों ने नव दंपत्ति को एक मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दी।

man marry with kinner after two years of love affair

युवक के फैसले की सराहना कर रहे लोग

एक युवक और एक किन्नर के बीच प्रेम कहानी के इस सुखद मोड़ पर पहुंच जाने पर परिवार और गांव के लोगों ने भी बहुत खुशी जाहिर की है। लोग युवक के फैसले की सराहना भी कर रहे हैं, जिसने समाज के ठुकराए हुए वर्ग के एक सदस्य को अपना जीवन साथी बना लिया है। मंदिर में किन्नर अंजली सिंह की शादी धूमधाम से की गई। प्रतापगढ़ के गहरौली मजरे शुकुलपुर के रहने वाले शिव कुमार वर्मा ने दूल्हा बनकर अग्नि को साक्षी मानकर वैदिक मंत्रोचार के बीच अंजली सिंह के साथ सात फेरे लिए।

डेढ़ साल से चल रहा था अफेयर

पंडित अरुण तिवारी द्वारा शादी की रस्में पूरी कराई गई। शिव कुमार ने बताया कि बीते डेढ़ वर्षों से अंजलि के साथ उनका अफेयर चल रहा था। वह अंजलि के ब‍िना जी नहीं सकते, इसलिए उन्होंने अंजलि के साथ शादी कर ली है। भविष्य में किसी बेसहारा बच्चे को गोद लेकर वह अपने परिवार को बढ़ा लेंगे। शिव ने बताया कि वह इस शादी से बेहद खुश हैं। दुल्हन बनी किन्नर अंजली सिंह ने कहा, हमारे किन्नर समाज को दुनिया अच्छी नजरों से नहीं देखती, इसलिए अभी हम दोनों के इस फैसले को स्वीकार करने में दोनों परिवारों को थोड़ी समस्या हो रही है। हमारे परिवार के सदस्य हमारे इस फैसले से खुश हैं। धीरे-धीरे सब कुछ सामान्य हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+