UP: पेड़ से बंधा दूल्हा! जयमाल के बाद दहेज की मांग पड़ी भारी, लड़की पक्ष ने बारातियों को भी नहीं बख्शा

UP Pratapgarh News: शादी में दहेज मांगने के बाद लड़की पक्ष को गुस्‍सा आ गया। उसके बाद गुस्‍साए लोगों ने दूल्‍हे और बारातियों को बंधक बना लिया।

UP Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद में शादी के दिन जयमाल के बाद दूल्हे और उसके परिजनों ने दहेज की मांग की और मांग पूरी न होने पर शादी से इनकार कर दिया। इससे नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे और बारातियों को बंधक बना लिया।

बंधक बनाने के बाद लोगों ने दूल्हे का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोग इसे सही बता रहे हैं तो कई लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। हालांकि hindi.oneindia.com ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Groom held hostage for demanding dowry after Jaimal in UPs Pratapgarh

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के एक युवक की शादी प्रतापगढ़ जनपद के मांधाता क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के साथ तय थी। बुधवार को बारात धूमधाम से जौनपुर से निकली और प्रतापगढ़ पहुंची।

प्रतापगढ़ पहुंचने के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों के स्वागत में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। द्वार पूजा लगने के बाद जयमाल की रस्म प्रारंभ हुई। इसी दौरान दूल्हे और उसके परिजनों द्वारा दहेज की मांग की जाने लगी।

दहेज की मांग किए जाने के बाद दुल्हन पक्ष के लोगों द्वारा काफी समझाया गया लेकिन दूल्हा किसी भी कीमत पर बगैर दहेज के शादी करने के लिए तैयार नहीं था। दूल्हे द्वारा शादी से इंकार किए जाने के बाद मंडप में सन्नाटा पसर गया।

उसके बाद फिर लोग उसे समझाने लगे लेकिन वह नहीं माना। ऐसे में दुल्हन पक्ष के लोग नाराज हो गए और दूल्हे को पकड़कर पेड़ में बांध दिए। इस दौरान कुछ बाराती मौका पाकर वहां से भाग निकले जबकि जो बाराती पकड़ में आए उनको भी लोगों ने बंधक बना लिया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक बनाए गए दूल्हे और बारातियों तथा लड़की पक्ष के लोगों को लेकर थाने पर पहुंची। थाने पर काफी देर तक दोनों पक्षों में पंचायत चली लेकिन मामले का हल नहीं निकल पाया। फिलहाल दहेज की डिमांड करने वाले दूल्हे को बंधक बनाए जाने के मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। वही लोगों द्वारा इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+