प्रतापगढ: पिता-पुत्र की पीट-पीटकर हत्या से सनसनी, दरोगा सहित 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में रविवार को पंचायत के दौरान पिता-पुत्र की पीट-पीटकर हत्या से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी ने घटना को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए ग्राम शेखूपुर के दरोगा राजेश राय और हलके के सिपाही बुद्धन प्रसाद व रामा यादव को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

father son beaten to death in pratapgarh three policemen suspended

क्या है पूरा मामला

प्रतापगढ़ जिले के थाना रानीगंज इलाके के शेखूपुर गांव में दयाशंकर मिश्रा और चंद्रमणि मिश्रा के बीच जमीन विवाद चल रहा था। जानकारी के मुताबिक, रविवार को दो वकीलों की मध्यस्थता में दोनों पक्षों के बीच विवाद का निस्तारण कराया जा रहा था। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान एक पक्ष के दयाशंकर मिश्रा और उनके पुत्र आनंद मिश्रा व दूसरे पक्ष के चंद्रमणि मिश्रा घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दयाशंकर मिश्रा और उनके पुत्र आनंद मिश्रा की मौत हो गई।

एक आरोपी गिरफ्तार, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष के घायल चंद्रमणि मिश्रा की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। उधर, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष के घायल चंद्रमणि मिश्रा के पुत्र राजेश मिश्रा को हिरासत में ले लिया है। एसपी अभिषेक सिंह ने ग्राम शेखूपुर के दरोगा राजेश राय और हलके के सिपाही बुद्धन प्रसाद व रामा यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+