आर्थिक समीक्षा के लिए पीएम मोदी की वित्त मंत्री जेटली के साथ मुलाकात रद्द
नई दिल्लीः आर्थिक समीक्षा के लिए बुधवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली, मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम और शीर्ष अधिकारियों के साथ होने वाली पीएम नरेंद्र मोदी की बैठक रद्द कर दी गई है। उम्मीद जताई जा रही थी आज की बैठक में देश के आर्थिक हालात पर चर्चा होगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

बैठक क्यों टली इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। अगली बैठक कब होगी इस बारे में भी सरकार ने कोई सूचना नहीं दी है। इस बैठक में वित्त और विनिवेश सचिव सहित कई बड़े अधिकारी शामिल होने वाले थे।
बताया जा रहा था कि पीएम मोदी ने इस बैठक में अधिकारियों से आर्थिक हालात सुधारने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में पूछा था। साथ ही सभी सचिवों को उनके विभागों की उपलब्दियों को ब्यौरा देने के लिए भी कहा गया था।
उम्मीद जताई जा रही थी कि बैठक में नोटबंदी की वजह से आई जीडीपी में आई गिरावट और किस तरह से देश के आर्थिक हालात को सुधारा जाए, की चर्चा होगी।












Click it and Unblock the Notifications