पति को भारी पड़ी आशिकी: पत्नी ने महिला अधिकारी के घर रंगे हाथ पकड़ा, फिर सरेआम दौड़ाकर पीटा

पीलीभीत। आशिकी कब किसके सर चढ़कर बोलने लगे कहा नहीं जा सकता। आशिकी का ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने पति की सार्वजनिक रूप से पिटाई कर दी। दरअसल, यहां एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया तो पत्नी उसके फ्लैट पर पहुंच गई और अपने पति को वहीं घर से निकालकर सड़क पर दौड़ाकर पीटा। किसी ने उसका वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

घटना थाना कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन नॉर्थ कॉलोनी की है। यहां शुक्रवार की रात एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें एक महिला ने सरेराह अपने पति की जमकर पिटाई कर दी। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से मिली शिकायत के आधार पर पूछताछ कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला का पति बीते कई दिनों से पीलीभीत में तैनात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर आया करता था, जिसका पीछा करते हुए शुक्रवार को उसकी पत्नी पीलीभीत में आ पहुंची और अपने आरोपी पति को प्रेमिका के घर से निकाल कर सरेराह जमकर उसकी पिटाई कर दी।

दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे रचना मिश्रा अपने पति की प्रेमिका के घर के बाहर दरवाजे पर चिल्ला रही है और पति को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रही है। पत्नी इतने गुस्से में है कि उसने पति के कपड़े तक फाड़ दिए। पति जमीन पर लेट कर बीमार होने का नाटक कर रहा था। मौके की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

महिला अधिकारी के घर पकड़ा

महिला अधिकारी के घर पकड़ा

पीड़िता रचना मिश्रा का आरोप है कि उसकी शादी आज से 10 वर्ष साल पहले लखनऊ में अधिवक्ता अमोघ मिश्रा से हुई थी, जो उसे आए दिन मारपीट कर घर से निकालकर जान से मारने की धमकी देता था। इसके बाद पीड़िता दो तीन दिनों पूर्व पीलीभीत में अपने मायके में मां के पास आ गई। तब उसे पता चला कि पीलीभीत में एपीओ के पद पर तैनात अधिकारी के घर उसका पति हर रोज आकर ठहरता है और उसके साथ रहने लगा है तो पीड़िता ने आरोपी पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+