लोकसभा चुनाव 2019: सीट बदल सकते हैं वरुण गांधी, जमीन तैयार करने में जुटी स्पेशल टीम!

पीलीभीत। लोकसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही सियासी उठापटक तेज हो गई है। टिकट बंटवारे को लेकर तरह-तरह की संभावनाओं के बीच चर्चा तेज है कि इस बार केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी हरियाणा से लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं। वहीं, उनके बेटे और बीजेपी सांसद वरुण गांधी अपना संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर छोड़ घर वापसी करते हुए पीलीभीत से चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें, वरुण गांधी फिलहाल यूपी के सुल्तानपुर से सांसद हैं। साल 2009 में वो पीलीभीत से ही पहली बार सांसद बने थे।

पीलीभीत में वरुण की स्पेशल टीम

पीलीभीत में वरुण की स्पेशल टीम

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पीलीभीत में वरुण गांधी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए उनकी स्पेशल टीम कई दिनों से वहां डेरा जमाए है। टीम के लोग जमीनी स्तर पर लोगों के बीच जाकर वरुण के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं।

मेनका गांधी के हरियाणा से चुनाव लड़ने की चर्चा

मेनका गांधी के हरियाणा से चुनाव लड़ने की चर्चा

चर्चा है कि केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी उत्तर प्रदेश की पीलीभीत लोकसभा सीट छोड़ हरियाणा से लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी इस बार मेनका गांधी को करनाल या कुरुक्षेत्र से टिकट दे सकती है। फिलहाल, मेनका और वरुण गांधी की दावेदारी पर अंतिम फैसला पीएम मोदी और अमित शाह करेंगे।

वरुण की बीजेपी से अनबन

वरुण की बीजेपी से अनबन

गौरतलब है कि वरुण गांधी की भारतीय जनता पार्टी से अनबन की खबरें हैं। उन्हें 2014 के बाद से पार्टी ने साइड लाइन करते हुए तवज्जो देना कम कर दिया है। इसी कारण वे गांधी परिवार के लिए सुरक्षित मानी जाने वाली सीट पीलीभीत से चुनाव लड़कर अपनी ताकत दिखाना चाहते हैं। अगर वरुण गांधी भाजपा छोड़ते हैं तो मेनका गांधी का टिकट कट सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+