Ulka Pind : आसमान से गिरा खौलता हुआ विशाल पत्थर! उल्का पिंड मानकर पूजा करने में जुटे लोग
यूपी के पीलभीत में आसमान से एक पत्थर गिरने का दावा किया जा रहा है। लोग इसे उल्का पिंड मानकर पूजा करने लगे हैं। जिस मकान पर यह पत्थर गिरा है, उस मकान में रहने वाले शख्स का दावा है कि पत्थर गिरने की वजह से मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। यही नहीं, आसमान से गिरने के बाद पत्थकर 7 घंटे से हीट कर रहा था। अब इस पत्थर की जांच कराने की मांग की जा रही है। मकान मालिक का कहना है कि वह अधिकारियों से पत्थर की जांच की मांग करेंगे।

घर पर उल्का पिंड गिरने का दावा
मामला इनायत गंज मोहल्ले का है। रिटायर्ड बैंक कर्मी सुनील गुप्ता का दावा है कि सोमवार की देर रात उनके घर पर उल्का पिंड गिरा। इस वजह से छत पर लगा जाल और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने कहा कि मंगलवार को सुबह जब उन्होंने छत पर जाकर देखा तो एक बड़ा सा पत्थर पड़ा था। उन्होंने इसकी जानकारी प्रशासनिक अफसरों को भी दी, लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा।

लोगों ने शुरू कर दी पूजा, टेका माथा
उल्का पिंड का नाम सुनते ही लोग में इसे देखने की जिज्ञासा जगी और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। देखते देखते लोगों की भीड़ लग गई। यही नहीं अंधविश्वास के चलते लोगों ने पत्थर के सामने माथा टेकना भी शुरू कर दिया।

7 घंटे बाद भी गर्म था आसमान से गिरा पत्थर
मकान मालिक सुनील गुप्ता ने दावा किया ये पत्थर उल्का पिंड ही है। वहीं, लोग भी इसकी पूजा में जुट गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद शिवसेना जिला अध्यक्ष शैलेश शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि पत्थर की जांच होनी चाहिए। बता दें, दावा किया जा रहा है कि आसमान से गिरा यह पत्थर 7 घंटे बाद भी गर्म था। इसके गिरने से घर की दीवार भी चटक गई और लोहे की चादर भी टेड़ी हो गई।
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक












Click it and Unblock the Notifications