पीलीभीत में अध्यापक ने बच्चियों को बनाया मुर्गा, वीडियो वायरल होने पर सस्पेंड
Recommended Video
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एक अध्यापक को निलंबित कर दिया। अध्यापक ने कक्षा में शोर होने पर बच्चियों को मुर्गा बनाया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसके बाद आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की गई।

संवाददाता के अनुसार, मामला पीलीभीत के मरौरी ब्लॉक के स्कूल प्राथमिक विद्यालय संजय नगर का है। यहां अध्यापक पारस मणि ने अपनी क्लास में शोर करने पर बच्चों को क्लास में मुर्गा बना दिया था। उसने छोटी लड़कियों को भी मुर्गा बनाया था। जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और वीडियो विभाग के ग्रुप में भी शेयर कर दिया गया।

बीएसए ने भी ग्रुप में इस वीडियो को देखा। जिसके बाद पुष्टि करने के लिये बीएसए देवेंद्र स्वरूप गांव संजय नगर पहुँच गए। वहां बच्चियों के घर पहुँच कर हकीकत जानी। बाद में मामला सही पाने पर अध्यापक पारस मणि को निलंबित कर दिया गया।













Click it and Unblock the Notifications