Pilibhit : अजगर ने बिल्ली को निगला, फिर पेट से निकाला बाहर
पीलीभीत, 28 जुलाई: यूपी के पीलीभीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक विशालकाय अजगर है, जिसने गांव में घुसकर एक पालतू बिल्ली को अपना शिकार बना लिया। देखते ही देखते अजगर बिल्ली को निगल गया। गांव में अजगर होने की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। बता दें, दो दिन पहले ही लखीमपुर खीरी में एक अजगर ने हिरण के बच्चे को अपना निवाला बना लिया था।
Recommended Video

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो पूरनपुर थाना क्षेत्र के चंदिया हजारा गांव का बताया जा रहा है। मंगलवार को एक अजगर जंगल से गांव में घुस आया। अजगर ने महादेव के घर के पास घूम रही एक पालतू बिल्ली को जकड़ लिया और उसे निगलने लगा। अजगर को देखते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने अजगर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

अजगर ने बिल्ली को पेट से निकाला बाहर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो करीब 33 सेकेंड का है। इस वीडियो में अजगर बिल्ली को निगलता हुआ दिखाई दे रहा है। लोगों की भीड़ जमा होते ही अजगर ने बिल्ली को पेट से बाहर निकाल दिया। हालांकि, तब तक बिल्ली की मौत हो चुकी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने अजगर को खदेड़कर वहां से जंगल की ओर भगा दिया। बता दें, अक्सर बारिश के मौसम में अजगर व अन्य जहरीले जीव गांव में घुस आते हैं। इस वजह से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना रहता है।

लखीमपुर खीरी में अजगर ने हिरण को बनाया शिकार
बता दें, दो दिन पहले लखीमपुर खीरी में एक अजगर ने हिरण के बच्चे को अपना शिकार बना लिया था। इसके बाद खेत में जाकर बैठ गया। जब ग्रामीणों की नजर अजगर पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। अजगर के हिरण के बच्चे को निगलने की खबर मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा। इसके बाद उसे एक ड्रम में बंद करके ले गए। अजगर को दुधवा के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications