प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को बंधक बनाकर पीटा, थाने में पुलिस ने कराई दोनों की शादी

पीलीभीत। कहते है जब प्यार परवान चढ़ता है तो उस वक्त कुछ नहीं दिखता। कुछ ऐसा ही उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में सामने आया है। यहां थाना हजारा पुलिस ने एक प्रेमी जोड़े की शादी थाने में करवा दी। दरअसल, नितिन पाटिल गांव की रहने वाली एक युवती से काफी लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी युवती के परिजनों को हो गई। जिसके बाद युवती के परिजनों ने नितिन को घर में बंधकर बनाकर जमकर पीटा।

police took the marriage of a couple in the police station

जानकारी के मुताबिक, मामला पीलीभीत जिले के थाना हजारा क्षेत्र के अशोक नगर गांव का है। नितिन पाटिल का गांव निवासी एक युवती से पिछले दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका के परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने प्रेमी से मिलने पर रोक लगानी चाही। लेकिन दोनों लोग नहीं माने। मंगलवार की देर रात प्रेमिका के परिजनों ने योजना बनाकर प्रेमी को अपने घर बुला लिया और बंधक बनाकर लड़के की जमकर पिटाई की।

police took the marriage of a couple in the police station

जब नितिन अपने घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने लड़की के परिजनों से नितिन को छुड़ाया और दोनों को थाने लेकर आई। पुलिस ने दोनों के परिजनों को समझाया और उनकी सहमति के बाद प्रेमी युगल की थाने में ही शादी करा दी। वहीं, पिटाई से क्षुब्ध प्रेमी और प्रेमिका गुरुवार को पुलिस अधीक्षक से मिले और कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने प्रेमिका के परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+