यूपी: चोरी के लिए बैंक के पीछे चोरों ने बनाई सुरंग, जानें क्या हुआ फिर?

यूपी: चोरी के लिए बैंक के पीछे चोरों ने बनाई सुरंग, जानें क्या हुआ फिर?

पीलीभीत, 09 दिसंबर: खबर उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से है। यहां चोरों का एक ऐसा कारनाम सामने आया है, जिसे सुनकर आपको होश उड़ जाएंगे। दरअसल, यहां चोरों ने बैंक में चोरी करने के लिए एक सुरंग बना डाली। बैंक के पीछ सुरंग बनने की भनकर पुलिस को भी नहीं लग सकी। जबकि बैंक के सामने ही पुलिस की अस्थाई चौरी है, जिसमें पुलिसकर्मी बैठे रहते है।

Pilibhit News: Thieves entered making tunnel for theft in the pnb bank

सुरंग बनने की जानकारी उस वक्त हुई जब बैंक का सफाई कर्मचारी साफ-सफाई करने के लिए परिसर के अंदर पहुंचा। तब जाकर पूरे मामले की जानकारी मिली। वहीं, अब इस पूरे मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है, जो अस्थाई चौकी में बैठे हुए थे। ये पूरा मामला पीलीभीत जिले के पूरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शेरपुर इलाके की है।

यहां पंजाब नेशनल बैंक शेरपुर कस्बे में स्थित है, जिसे चोरों ने अपना निशाना बना या था। चोरों ने बैंक के पीछे सुरंग बना डाली और चोरी के उद्देश्य चोर बैंक के अंदर दाखिल हो गए। इस बात का पता 07 दिसंबर की सुबह उस वक्त चला जब बैंक में तैनात सफाई कर्मचारी अरविंद सफाई करने बैंक में पहुंचा। तो सुरंग देखकर हैरान रह गया। आनन-फानन में पूरे मामले की सूचना बैंक के अधिकारियों और पुलिस महकमे को दी गई।

सूचना मिलने के बाद पूरनपुर सर्किल के सीओ वीरेंद्र विक्रम सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल पर जांच पड़ताल की घटना की जानकारी मिलने का पर बैंक मैनेजर नवीन टमटा भी बैंक में पहुंचे और सिक्योरिटी ऑफिसर को बुलाकर बैंक में खोजबीन शुरू की। बैंक मैनेजर की माने तो चोर स्ट्रांग रूम का ताला नहीं तोड़ पाए जिसके कारण एक बड़ी घटना टल गई।

एसपी ने किया दोनों सिपाहियों को निलंबित
पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक दिनेश पी ने बैंक में चोरी का प्रयास होने के मामले में रात्रि गश्त में लगे आरक्षी दीपक कुमार व अक्षय कुमार को लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी का कहना है कि जल्द ही बैंक में चोरी का प्रयास करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+