Pilibhit: रोती हुई दुल्हन पहुंची थाने, कहा: पति ने सुहागरात मनाने के लिए रखी 10 लाख की डिमांड
इस हैरान कर देने वाले मामले में पहले तो पति ने हनीमून मनाने से ही मन कर दिया। फिर 10 लाख रुपए की डिमांड के साथ नैनीताल जाकर हनीमून मनाने की बात कही, जिसमे से 5 लाख लेकर भी हनीमून नहीं मनाया।

उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसमे पति ने पत्नी के साथ सुहागरात मनाने के नाम पर ससुराल से 5 लाख रुपए ले लिए और फिर सुहागरात भी नहीं मनाई। उल्टा नैनीताल लेजाकर पत्नी की अश्लील वीडियो बना ली। वहीं अब पत्नी ने थाने जाकर पति के खिलाफ लिखित तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति व सास पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

शादी के बाद नहीं मनाई सुहागरात
दरअसल, पीलीभीत सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसकी शादी 6 फरवरी को बदायूं जिले के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के समय नकदी के साथ-साथ लाखों रुपए का दान दहेज भी दिया। बावजूद इसके पति ने सुहागरात नहीं मनाई। पूछने पर कहा कि अभी दोस्त बनकर रहते हैं।

हनीमून मनाने के लिए पति ने रखी 10 लाख की डिमांड
इसके बाद जब एक महीना बीत गया तो विवाहिता ने अपनी सास को अपने पति द्वारा सुहागरात न मनाने तथा अभी तक शारीरिक संबंध न बनाने की बात बताई। जिसके बाद सास ने अपने बेटे से बात करने की बात कही। थकहार कर विवाहिता ने अपनी माँ से पति द्वारा शारीरिक संबंध न बनाने को लेकर कहा, जिसके बाद विवाहिता की मां ने जब अपने दामाद से इसको लेकर बात की तो उसने कहा कि वह नैनीताल जाकर हनीमून बनाएगा। इसके लिए 10 लाख रुपए चाहिए।

Recommended Video

नैनीताल गया लेकिन नहीं मनाया हनीमून, मांगे बाकी 5 लाख
दामाद की डिमांड के सामने मजबूर विवाहिता की माँ ने 5 लाख रुपए दे दिए। जिसके बाद विवाहिता को लेकर पति 7 मई को हनीमून मनाने नैनीताल गया, लेकिन 2 दिन रुकने के बाद भी सुहागरात नहीं मनाई। उल्टे विवाहिता के अश्लील फोटो व वीडियो बना ली। विवाहिता जब नैनीताल से लौटकर आई और अपने सास को उसके बेटे की करतूत बताई तो सास ने अपने बेटे का पक्ष लेते हुए हनीमून के बकाया 5 लाख रुपए मांगे। जिसके बाद विवाहिता ने पति व सास के खिलाफ गंभीर धाराओं में सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।












Click it and Unblock the Notifications