बारिश में गई बिजली तो हाईटेंशन लाइन पर चढ़ गया युवक, झूलने लगा झूला, VIDEO वायरल
पीलीभीत, 27 सितंबर: यूपी के पीलीभीत जिले में एक युवक की हरकत ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। युवक हाईवोल्टेज लाइन पर स्टंट करता नजर आया। युवक तारों को पकड़कर कभी ऊपर जाता तो कभी नीचे। काफी देर तक ड्रामा चलने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से युवक को नीचे उतारा। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

बिजली के तारों पर युवक का स्टंट देखकर हैरान रह गए लोग
मामला पीलीभीत जिले की तहसील अमरिया कस्बे के मेन बाजार का बताया जा रहा है। नौशाद नाम का युवक इसी मार्केट में चूड़ियां बेचने का काम करता है। बीते दिनों ने नौशाद हाईवोल्टेज लाइन पर चढ़ गया और झूलने लगा। बिजली के तारों पर ऐसा खतरनाक स्टंट देखकर लोगों के होश उड़ गए।

बारिश की वजह से ठप थी बिजली, टल गया बड़ा हादसा
लगातार बारिश के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी, जिस वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। युवक बिजली के तारों पर स्टंट करता रहा, वहीं नीचे खड़े लोग डर रहे थे कि कहीं बिजली न आ जाए। इस बीच लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन कर मामले की जानकारी दी और कहा कि अभी लाइन चालू न करें।

मशक्कत के बाद नीचे उतारा गया युवक
हाईवोल्टेज तारों पर युवक को चढ़ा देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोग युवक का वीडियो बनाने लगे। वहीं, युवक मजे से बिजली के तारों पर झूलता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बिजली विभाग के कर्मचारी और बाजार के लोगों ने मिलकर युवक को कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा।












Click it and Unblock the Notifications