पीलीभीत पहुंचे वरुण गांधी, बोले- कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का मैं पूरी तरीके से दूंगा साथ

पीलीभीत, 24 सितंबर: बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर किसान आंदोलन के पक्ष में अपनी बात रखी है। दरअसल, वरुण गांधी तीन दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत पहुंचे, जहां उन्होंने बड़ेपुरा गुरुद्वारा पहुंच कर सिख किसानों के साथ माथा टेका। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो हमेशा किसानों के साथ खड़े हैं। वरुण गांधी ने कहा, ''मैंने जब भी किसी के साथ अन्याय होते देखा है तो हमेशा आवाज उठाई है, मैंने ये कभी नहीं देखा कि इसका मुझ पर क्या असर पड़ेगा।''

BJP MP Varun Gandhi said I will fully support the farmers protesting against farm laws

वरुण गांधी ने कहा- मैं किसानों का पूरी तरीके से साथ दूंगा।

अपने संसदीय क्षेत्र के मुंडिलया गौसू सहित कई गांव में वरुण गांधी ने ग्रामीणों को संबोधित भी किया। वरुण गांधी ने अन्ना हजारे के आंदोलन को भी याद दिलाते हुए कहा कि देश के 543 लोकसभा सांसदों में से वह अकेले व्यक्ति थे, जो आंदोलन में जाकर अन्ना हजारे के साथ बैठ गए और उनका साथ दिया था। वरुण गांधी ने कहा, ''मैं किसानों का पूरी तरीके से साथ दूंगा। अन्ना हजारे के आंदोलन में भी मैंने यह नहीं पूछा कि मेरा दल उनके साथ है कि नहीं, लेकिन मेरा दिल उनके साथ है।''

कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत हैं किसान

बता दें, केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठन पिछले करीब एक साल से आंदोलन कर रहे हैं। किसानों की मांग है ये तीन कृषि कानून वापस लिए जाएं, जबकि सरकार इसके लिए राजी नहीं है। किसान आंदोलन के समर्थन में विपक्षी दलों के साथ साथ सत्ताधारी बीजेपी के सांसद वरुण गांधी भी आ गए हैं। वरुण गांधी इससे पहले भी किसानों का खुलकर समर्थन कर चुके हैं। इससे पहले वरुण गांधी ने किसानों के मुद्दे पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिखा था। इसमें उन्होंने गन्ने की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि करने, गेहूं और धान की सरकारी खरीद पर बोनस देने, प्रधानमंत्री किसान योजना की राशि दोगुनी करने और डीजल पर सब्सिडी देने की मांग की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+