Up News : 45 वर्षीय पैरालाइसिस की शिकार महिला से घर में घुसकर किया दुष्कर्म, बेटे ने अपनी आँखों से देखी वारदात
एक 45 वर्षीय अपंग महिला से गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का बेटा जब घर लौटा तो उसने अपनी आँखों से आरोपी को दुष्कर्म करते देखा जिसपर वह फ़ौरन वहां से भाग गया।

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, ये कोई पहली और आखिरी घटना नहीं है। देशभर से मासूम बच्चियों और महिलाओं के साथ बलात्कार, हत्या, एसिड फेंकने जैसी घटनाएं लगभग रोज पढ़ने को मिल जाती हैं। लेकिन आज जो घटना पीलीभीत ज़िले से सामने आई है उसने हर एक को झंझोड़ कर रख दिया है। यहां एक 45 वर्षीय अपंग महिला से गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का बेटा जब घर लौटा तो उसने अपनी आँखों से आरोपी को दुष्कर्म करते देखा जिसपर वह फ़ौरन वहां से भाग गया।

पैरालाइसिस से ग्रस्त महिला के साथ दुष्कर्म
दरअसल, पीलीभीत जनपद के बरखेड़ा क्षेत्र में जिस महिला के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया हैं, वह पैरालाइसिस की शिकार है। इस घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित महिला के पुत्र ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि, "उसकी मां की उम्र लगभग 45 वर्ष है और वह पैरालाइसिस से पीड़ित है। बीते मंगलवार यानी 3 जनवरी की शाम को गांव के ही सुनील कुमार ने उसकी मां के साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसने घटना को अपनी आंखों से देखा। जिस पर आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस के द्वारा मुकदमा दर्ज कर आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Recommended Video

वारदात का चश्मदीद है खुद पीड़ित का बेटा
पीड़ित महिला के पुत्र ने बताया कि मंगलवार की शाम को वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। जिसके चलते माँ घर में अकेली थी। उनको पिछले कुछ समय से पैरालाइसिस की बीमारी है जिस कारण वह न चल पाती है न ठीक से बोल पाती हैं। इस बारे में गांव के अधिकतर लोगों को जानकारी है। जिनमे से एक आरोपी सुनील कुमार ने इसी बात का फायदा उठाते हुए इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया है। उसने यह भी बताया कि जब शाम करीब 6 बजे मै घर लौटा तो मैंने अपनी आँखों से आरोपी को यह कृत्य करते देखा। मैंने उसे पकड़ने की कोशिश की पर वह वहां से फरार हो गया।












Click it and Unblock the Notifications