पोतियों से रेप करता था 70 साल का बुड्ढा, पता चला तो दी लाइसेंसी बंदूक से मार डालने की धमकी

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक 70 साल के बुजुर्ग के खिलाफ दो नाबालिग किशोरियों का रेप करने की शिकायत दर्ज हुई है। किशोरियों के पिता ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि बुजुर्ग द्वारा पोतियों को मार डालने की धमकी दी जाती थीं। वह अपने करीबियों के जरिए लाइसेंसी बंदूक से डराता था। उसने कई दफा दुष्कर्म किया। किशोरियों ने डर से माता-पिता को नहीं बताया। खुलासा तब हुआ जब किशोरी की एक सहेली ने दिल्ली से पीलीभीत आई किशोरी की मां को उस बारे में बताया। जिसके उपरातं दिल्ली में पीड़िता के पिता ने अपने पिता और एक अन्य रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बाद में दिल्ली पुलिस ने केस की विवेचना पीलीभीत कोतवाली को ट्रांसफर कर दी।

70 साल के बुड्ढे पर पोतियों को बंधक बनाकर दुष्कर्म के आरोप

70 साल के बुड्ढे पर पोतियों को बंधक बनाकर दुष्कर्म के आरोप

संवाददाता के अनुसार, किशोरियों का पिता साउथ दिल्ली ​में रहता है। विगत 27 सितंबर को उसने बुजुर्ग के खिलाफ शिकायत की थी। उसने कहा कि वह मूल रूप से पीलीभीत जिले के रहने वाले हैं। जहां फिलहाल उनके पिता रहते हैं। चार वर्ष पहले जब मां की तबियत खराब हुई तो फोन करके अपनी बेटी को देखभाल के लिए पीलीभीत बुलवाया। मैंने अपनी बेटी को पीलीभीत भेज दिया। मगर, वहां उसके दादा (यानी मेरे पापा) उसके साथ दुष्कर्म करने लगे। कई महीनों तक हवस का शिकार बनाया। उसके बाद खुद ही पोती की शादी करवाने के लिए जबरन सगाई कर दी। मगर, यह बात मुझे नहीं बताई गई। जब शादी का वक्त आया तो बताया गया।'

'पहली ​पोती की शादी करा दी, फिर दूसरी को बुला लिया'

'पहली ​पोती की शादी करा दी, फिर दूसरी को बुला लिया'

''मैं और मेरी पत्नी अपनी बेटी की शादी कराकर वापस चले गए। उस बेटी की शादी होने के बाद उसके दादा ने दूसरी बेटी को भी पीलीभीत बुलवा लिया। हमें तब भी उसके मंसूबों पर शक नहीं हुआ। वह दूसरी के साथ भी दुष्कर्म करने लगा। दादी की तबियत खराब होने के कारण दादा उसे नींद की गोलियां खिला देते थे। एक रोज किशोरी की दादी का निधन हो गया। मैं और मेरी पत्नी फिर पीलीभीत गए। तब वहां मेरी छोटी बेटी की एक सहेली ने मेरी पत्नी को जानकारी दी। उसने मेरी बेटी के दादा की करतूतें मेरी पत्नी को बताईं। जब हमने बात की तो लाइसेंसी बंदूक से मार डालने की धमकी दी।''

पीलीभीत ट्रांसफर हुआ केस

पीलीभीत ट्रांसफर हुआ केस

किशोरियों के पिता ने आगे बताया कि किशोरियों के दादा की धमकियां सुनकर वे पीलीभीत से दिल्ली लौट गए। फिर, दिल्ली में पुलिस से शिकायत की। चूंकि घटनास्थल पीलीभीत से संबधित था। इसलिए साउथ दिल्ली की डीसीपी डॉ. गीतांजलि खंडेलवाल ने एसपी पीलीभीत को पत्र भेजकर दिल्ली में दर्ज एफआईआर की विवेचना पीलीभीत कराने को कहा। जिसके बाद पीलीभीत के एसपी अभिषेक दीक्षित के आदेश पर आरोपी दादा एवं एक अन्य रिश्तेदार के खिलाफ बलात्कार, बंधक बनाने और पॉक्सो एक्ट जैसी धाराओं में केस दर्ज किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+