यूपी: तमंचा दिखाकर दलित किशोरी से गैंगरेप, 7 घंटे बाद गन्ने के खेत में बांधकर छोड़ा

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश में पीलीभीत में एक दलित की नाबालिग किशोरी से गैंगरेप किया गया। दरिंदों ने उसे तमंचे के बल पर बंधक बनाया। करीब 7 घंटे तक किशोरी से रेप करते रहे। उसके बाद उसे रस्सी से बांधकर गन्ने के खेत में फेंककर भाग निकले। किसी तरह घर लौटी किशोरी ने आपबीती बताई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रेप और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।​ रिपोर्ट के अनुसार, बीसलपुर क्षेत्र में रात को उक्त किशोरी शौच के लिए गई थी। वहीं से दो लोगों ने उसे अगवा किया। करीब 7 घंटे तक उससे हैवानियत होती रही।

15 year-girl physically harassed in pilibhit

पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी 11 सितंबर की शाम को करीब 7:00 बजे शौच के लिए घर के बाहर गई थी। वहीं से उसे घनश्याम पुत्र पूरन लाल और अनिल पुत्र रामपाल अगवा कर ले गए। उन्होंने 15 वर्ष की किशोरी को 7 घंटे बंधक बनाए रखा। दोनों ने बलात्कार किया। किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी।''

15 year-girl physically harassed in pilibhit
पुलिस का कहना है कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहा है। पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा। उन पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+