भाभी से हुआ प्रेम तो पत्थर से कूच डाला भाई का सिर
मुजफ्फरपुर (मुकुंद सिंह)। अधिकांश लोग कहते हैं कि प्यार अंधा होता है। अंधे प्यार की वजह से लोग अपनी मान मर्यादा इज्जत और रिश्ते भी खो देते हैं। प्यार के सामने उन्हें ना तो दूध का रिश्ता नजर आता है और ना ही दूर के रिश्तेदार। कई बार तो ऐसी मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जिसमें भाई ने बहन से शादी रचा ली तो कहीं सास ने अपने दामाद को पति बना लिया।
नाजायज होने के शक में पिता ने दो मासूम बच्चों को फावड़े से काटा

ऐसे ही रिश्तों को तार-तार करने वाली एक घटना मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में हुई है, जहां पर दोगुने उम्र की भाभी के प्यार में अंधे देवर ने अपने ही भाई की बेरहमी से हत्या कर लाश को ठिकाने लगा दिया। लेकिन मामले की जांच करते हुए पुलिस ने भी मामले की सच्चाई सबके सामने लाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
क्या है मामला
मनियारी थाना क्षेत्र के रहने वाले दिलशाद अहमद की शादी आज से 15 वर्ष पहले हुई थी। तभी उसके छोटे भाई का उम्र मात्र 6 साल थी। जब वह बड़ा हुआ तो दिलशाद की पत्नी रुखसाना और उसका छोटा भाई बख्शी एक दूसरे को आपस में दिल दे बैठे। फिर क्या था दिल देने के बाद उन दोनों के द्वारा रोजाना जिस्मानी संबंध बनाना शुरु हो गया। जो पिछले 2 वर्षों से चलता आ रहा था।
इस तरह के काम का सक दिलशाद को था कि उसकी पत्नी का संबंध किसी दूसरे मर्द के साथ है पर उसे यह नहीं पता था कि रुखसाना का संबंध उसके ही छोटे भाई बख्शी के साथ है। कई बार इस संबंध को लेकर दिलशाद और रुकसाना के बीच झगड़े भी हुए।
हाल ही में दिलशाद ने अपने आंखों से इन दोनों की काली करतूत को देख लिया। फिर क्या था बवाल इतना बढ़ा की उसे मौत के घाट उतार दिया। पड़ा।
कैसे पकड़ी गई करतूत
दिलशाद दो दिन के लिये घर से बाहर जाने के लिए निकला था। उसके घर से बाहर निकलते ही उसकी पत्नी और भाई दोनो अपने आप को आजाद समझते हुए एक दूसरे से लिपट कर सो रहे थे। लेकिन दिलशाद की ट्रेन छूट गई और वह वापस अपने घर आ गया। जैसे ही वह अपने घर आया तो वहां का नजारा देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसकी पत्नी और बेटा समान भाई दोनों आपत्तिजनक हालत में एक दूसरे से लिपट का सोए हुए थे।
दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखते हुए दिलशाद ने अपनी पत्नी रुखसाना जमकर धुनाई कर दिया तो उसका भाई बख्शी मौके से फरार हो गया। वहीं घटना के 2 दिन बाद बख्शी अपने घर पहुंचा और भाई से माफी मांगते हुए मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई है मुझे माफ करने की बात कही। जिसे सुनकर उसका भाई उसे माफ कर दिया। वही कुछ दिन बाद यह दोनों भाई बाइक से कहीं जा रहे थे।
तो रास्ते मे बख्शी ने पेशाब करने का बहाना बताते हुए गाड़ी रुकवाया और पीठ के पीछे से भाई के सर पर ईटे से वार करते हुए उसकी हत्या कर दी।
वही इस तरह की हत्या के मामले की जानकारी जब मनियारी थाने की पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए एसकेमसीएच भेज मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी। तो जांच के दौरान पुलिस को उसके भाई बक्शी पर शक हुआ और उसे गिरफ्तार करते हुए शख्ती से पूछताछ किया गया तो बक्शी ने मामले की सारी सच्चाई पुलिस के सामने रख दी। और अपना गुनाह कबूल करते हुए जेल चला गया।












Click it and Unblock the Notifications