"मैं राजू से प्रेम करती थी इसलिये पापा-चाचा ने उसकी हत्या कर दी"

पटना (मुकुंद सिंह)। राजधानी के नोहटा गांव में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर शव को गड्ढे में फेंके जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है।

पढ़ें- 9 साल की बच्ची बोली- पापा ने मुझसे कहा, मम्मी प्रेम अंकल के साथ सोयीं अब तुम सो

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छोटी लाइन निवासी दिलीप चंद्रवंशी का पुत्र राजू कुमार का नोहटा निवासी 16 वर्षीया किशोरी से पिछले डेढ़ वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 13 सितंबर की अहले सुबह किशोरी ने उसे अपने घर में बुलाया था। इसी बीच किशोरी की चाची ने राजू को देख लिया और इसकी खबर अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने राजू के हाथ-पैर बांध दिये और रस्सी से गला घोंट कर उसकी हत्या कर हत्या कर दी। उसके बाद युवक के शव को पास के ही प्राथमिक विद्यालय, मिर्जापुर नोहटा के पास पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया।

गुरुवार की सुबह गड्ढे से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पहुंचे थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने शव को गड्ढे से निकाला। शव की पहचान राजू कुमार के रूप में हुई़। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि राजू के परिजनों ने अपने पुत्र के अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए थाने में मामला दर्ज कराया था। इस मामले की जांच में पता चला कि उसका प्रेम प्रसंग 9वीं क्लास में पढ़ने वाली किशोरी से चल रहा था।

पुलिस किशोरी के पिता को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही थी कि गुरुवार को राजू का शव मिल गया। शव की पहचान होते ही किशोरी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। तब किशोरी ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी़। किशोरी ने अपने प्रेमी की हत्या परिजनों द्वारा किये जाने की बात पुलिस को बतायी। इसके बाद पुलिस ने किशोरी की मां ललिता देवी और चाची गुड़िया देवी व काजल देवी को भी गिरफ्तार कर लिया।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण एसपी गरिमा मल्लिक व डीएसपी अनोज कुमार ने घटनास्थल की जांच कर मामले में गिरफ्तार लड़की, लड़की के पिता संजय यादव व उसकी चाची से गहन पूछताछ की़ मामले में लड़की के परिजनों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

फतुहा राजू का प्रेम टयूशन पढ़ाने के दौरान किशोरी हुआ था, जो पिछले डेढ़ वर्षों से चल रहा था। किशोरी बराबर राजू पर शादी करने का दबाव बनाती थी, लेकिन राजू उसके बालिग होने पर शादी करने की बात था। राजू तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रेजुएट तक की पढ़ाई कर कंपटीशन की तैयारी कर रहा था। उसके पिता दिलीप चंद्रवंशी यहां सिंह मार्केट के टेलरिंग की दुकान में दर्जी का काम करते है। हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है, लेकिन हत्या में शामिल प्रेमिका के चाचा संतोष उर्फ माते सहित चार युवक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+