नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, प्रचार पर होगा फोकस
पटना। बिहार विधानसबा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान करते हुए साफ कर दिया है कि वो इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। नीतीश ने अप्रत्याशित रुप से झटका देते हुए बिहार विधानसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा भी कर दी। बिहार विधानमंडल परिसर में उन्होंने कहा कि मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा और अपना वक्त गठबंधन प्रत्याशियों के प्रचार में लगाऊंगा।

नीतीश ने कहा कि वो चुनाव लड़ने के बजाए चुनाव प्रचार और चुनाव का नेतृत्व करने में वक्त देना चाहते हैं। आपको बता दें कि बिहार में जेडीयू और आरजेडी संयुक्त रुप से चुनाव लड़ रही है। इस गठबंधन की ओर से नीतीश पहले ही मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं।
इस ऐलान के वक्त जहां उन्होंने मोदी सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला तो वहीं उन्होंने भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा की तारीफों के पुल बांध दिए। उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा को बिहार का गौरव करार दिया और कहा कि वे बेबाक अपनी राय रखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications