बिहार में बादलों का डेरा, बारिश की संभावना नहीं

Patna
पटना। राजधानी के ऐतिहासिक गांधी मैदान पर पहुंच चुके नरेंद्र मोदी की रैली में खलल डालने के लिये पहले सात धमाके हुए, लेकिन अब बादलों ने गांधी मैदान के ऊपर डेरा डालना शुरू कर दिया है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि इन बादलों से बारिश होने की संभावना कम है।

राजधानी पटना सहित बिहार के अधिकांश इलाकों में रविवार को हल्के बादल छाए हुए हैं, परंतु मौसम विभाग ने बारिश की संभावना से इंकार किया है। बादल छाए होने के कारण राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार भागलपुर में रविवार को न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस, गया का 20.8 डिग्री, पटना का 21.7 डिग्री और पूर्णिया का 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भागलपुर का शनिवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गया का 28.1 डिग्री, पटना का 31.8 डिग्री और पूर्णिया का 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मौसमविदों का कहना है कि आने वाले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में धूप और बदली की आवाजाही जारी रहेगी, लेकिन राज्य में बारिश की संभावना नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+