गिरिराज सिंह ने हिटलर के मंत्री से की राहुल गांधी की तुलना, जानें बिहार विधानसभा चुनाव में एकजुटता के सवाल पर क्या बोले?
बेगूसराय। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना हिटलर के मंत्री गोयबल्स से की है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी ने हिटलर के मंत्री की थ्योरी अपनाई हुई है। उन्होंने कहा कि राफेल पर सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी के बाद भी राहुल गांधी राफेल पर लगातार बोलते रहे, राफेल जब देश में आया तब यह देश और सेना के लिए गौरव की बात थी, लेकिन राहुल गांधी ने यहां भी देश और सेना का मनोबल गिराने का काम किया। कोरोना पर सवाल उठाकर राहुल देश को डराने का काम कर रहें, जो देशहित में नहीं है।

कोरोना काल में पीएम के मैनेजमेंट को दुनिया ने माना
दरअसल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंचे हैं। एनटीपीसी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में गिरिराज सिंह ने कोरोना काल में भारत सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। गिरिराज सिंह ने कहा कि कोरोना काल में पीएम मोदी के मैनेजमेंट को दुनिया ने मैनेजमेंट गुरु माना है। भारत में मृत्यु दर और रिकवरी रेट दुनिया से ज्यादा है। भारत में जब कोरोना शुरू हुआ, उस समय हमारे पास संसाधन नहीं थे, आज टेस्टिंग लैब, डेडीकेटेड अस्पताल के साथ-साथ पीपीई किट और अन्य संसाधन देश में विकसित हुए हैं।
हिटलर के मंत्री से की राहुल गांधी की तुलना
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की तुलना हिटलर के मंत्री गोयबल्स से की है। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने हिटलर के मंत्री गोयबल्स की नीति अपनाई है। उन्होंने राहुल गांधी के वैक्सीन के बारे में सवाल पूछने के बारे में कहा कि पूरी दुनिया और भारत भी लगा हुआ है, वह भी जल्दी आ जाएगी। इसके अलावा बिहार विधानसभा चुनाव में एकजुटता के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि एनडीए गठबंधन में सब कुछ ठीक ठाक चल रहा है। दो सौ प्रतिशत सहमति के साथ एनडीए गठबंधन विधानसभा चुनाव लड़ेगा। इसके अलावा उन्होंने नीतीश सरकार के काम की जमकर तारीफ की है। वहीं, कांग्रेस नेताओं को नेतृत्व पर चिट्ठी पर कहा कि इस पर हम को नहीं बोलना है, लेकिन दुनिया ने देखी है।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications