विलय से पहले ही जनता परिवार की दोस्ती में पड़ी 'दरार'!

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की जीत का रथ रोकने के लिए जनता परिवार का गठन किया गया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजय रथ को रोकने के बजाए इस परिवार में ही दरार पड़ती जा रही है। भाजपा के जीत का सिलसिला रोकने के लिए बिहार की राजनीति के दो धुरंधर दुश्मनी छोड़कर एक हो गए, लेकिन मोदी के रथ को रोकने से पहले ही इनकी दोस्ती में दरार पड़ गई है।

lalu prasad yadav

जी हां हम बात कर रहे हैं आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव और जेडीयू नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की। दोनों विरोधियों ने मोदी लहर को रोकने के लिए एक दूसरे को गले लगाया, लेकिन अब उनकी दोस्ती टूटने के कगार पर आ गई है। करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लालू जनता परिवार से अगल हो सकते हैं।

बिहार में आरजेडी और जेडीयू के बीच मतभेद पैदा हो गया है। बिहार के पूर्व मंत्री और जेडीयू के विधायक गौतम सिंह ने कहा कि वो और उनके दल के कई नेता आरजेडी के साथ गठबंधन के पक्ष में नहीं रहे हैं। ऐसे में विलय का सवाल ही कहां उठता है? ये सब तो ठीक था, लेकिन लालू प्रसाद के बयान ने इस और इशारा कर दिया है कि जल्द इस परिवार में दरार पड़ सकती है। एक कार्यक्रम में लालू ने कहा कि मैं अकेला चला हूं, मुझे किसी की चिंता नहीं है। ऐसे में दिल्ली में जनता परिवार के विलय के मुद्दे पर शुक्रवार को होने वाली बैठक काफी अहम है। इस बैठक में नीतीश कुमार के शामिल होने पर संदेह है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+